फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एआई की तुलना इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन से की

Mumbai , 7 सितंबर . फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते हैं. Monday को निर्देशक ने एआई की तुलना इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन से की है, जिसने कई फिजिकल जॉब्स को खत्म कर दिया था.

निर्देशक ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब आर्टिफशियल इंटेलिजेंस उन नौकरियों को खत्म करने लगा है, जिनमें इंसानी सोच और क्रिएटविटी की जरूरत होती है.

उन्होंने लिखा, “एआई के साथ सबसे पहले उनकी नौकरियां जाएंगी, जो इसे तुरंत नहीं अपना रहे हैं. तकनीक हमेशा हमारी सुविधा के लिए बनाई गई है ताकि हमें फिजिकल परेशानियों से बचाया जा सके और हमारा समय बर्बाद होने से बचाया जा सके.”

उन्होंने लिखा, “हम सभी हमेशा से चाहते थे कि हमें ज्यादा से ज्यादा फ्री टाइम मिले और अब एआई के साथ हमारी ये इच्छा सच होने जा रही है, जो हमें हमेशा के लिए फ्री कर देगा. हम इंसानों के पास दो चीजें थीं. एक ताकत जिससे हम काम करते हैं और दूसरा दिमाग जिससे हम सोचते और कुछ नया बनाते हैं.”

निर्देशक ने इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन और एआई की तुलना करते हुए लिखा, “इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन ने फिजिकल नौकरियां खत्म करनी शुरू कीं और अब एआई हमारा दिमाग खत्म कर रहा है. जल्द ही हमारे पास दोनों ही नहीं बचेंगे और ये हमारी सबसे बड़ी इच्छा के सच होने जैसा ही है.”

फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, “डब्लू. डब्लू. जैकोब्स की कहानी ‘द मंकीज पॉ’ में एडवर्ड एबे ने हमें इसी बारे में चेतावनी दी थी कि.”जो मांगते हो, उससे सावधान रहो, वो सच हो सकता है और यह अब सच हो गया है.”

फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा इन दिनों फिल्म ‘Police स्टेशन में भूत’ फिल्म के निर्माण में बिजी हैं. यह फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी की जोड़ी को लगभग दो दशकों के बाद एक साथ वापस ला रही है. इस जोड़ी ने पहले ‘सत्या’, ‘शूल’ और ‘रोड’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है.

एनएस/पीएम

Leave a Comment