प्रियंका चोपड़ा ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, कहा- रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया

Mumbai , 4 सितंबर . Actress प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फेमिनिस्ट आइकॉन और लीडर ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि दी. साथ ही, Actress ने उनके द्वारा बताए रास्ते और महिलाओं की कई पीढ़ियों पर पड़े असर के लिए याद किया.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ग्लोरिया स्टीनम की वीडियो पोस्ट कर लिखा, “रास्ता रोशन करने के लिए धन्यवाद. ग्लोरिया स्टीनम को शांति मिले.” 1960 के दशक के अंत से नारीवादी आंदोलन का समर्थन करने वाली स्टीनम का 92 साल की उम्र में अपने घर पर अपनों के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया.

स्टीनम 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका में सेकंड-वेव फेमिनिज्म की राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली नेता के रूप में उभरीं है. करियर के शुरुआत उन्होंने पत्रकारिता से की थी. यह पहली ऐसी राष्ट्रीय पत्रिका थी जिसे महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संपादित किया गया था और जिसने नारीवादी मुद्दों को मुख्यधारा की मीडिया में प्रमुखता से उठाया.

Actress प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो के साथ अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है. यह पहली बार होगा जब प्रियंका रसेल क्रो के साथ काम करती नजर आएंगी, जिन्हें एक एकेडमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और दो गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड मिल चुके हैं.

इसके साथ ही Actress निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. यह फिल्म भारतीय के जरिए वे भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं. एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी में Actress ‘मंदाकिनी’ नाम की एक मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य किरदार (रुद्र) में हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में कुंभा नाम के व्यक्ति का अहम रोल निभाते नजर आएंगे.

यह एक समय यात्रा (टाइम-ट्रैवल) और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी वाराणसी शहर और एक आसन्न संकट के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एनएस/पीएम

Leave a Comment