‘प्रियंका के तैयार होने तक राहुल को ढोएगी कांग्रेस’, पीएम मोदी के ‘फेल प्रोडक्ट’ वाले बयान पर बोले दिलीप घोष

कोलकाता, 23 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi द्वारा Lok Sabha में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कब तक फेल हो चुके प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करती रहेगी. इस पर दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस को यह सोचना चाहिए कि वह राहुल गांधी को कब तक ढोकर चलेगी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है और उसी परिवार से ही मुखिया बनता है. जब तक प्रियंका गांधी पूरी तरह से तैयार नहीं होतीं, तब तक राहुल गांधी को ही ढोना पड़ेगा. पीएम मोदी के बार-बार राहुल गांधी को लॉन्च करने और हारने वाले बयान पर घोष ने कहा कि एक फैमिली पार्टी होने के कारण कांग्रेस के पास दूसरा विकल्प ही नहीं है.
Prime Minister के इस बयान पर कि कांग्रेस ईमानदार विरोध प्रदर्शनों को नुकसान पहुंचा रही है, दिलीप घोष ने सहमति जताई. उन्होंने कहा कि यह सबके सामने स्पष्ट है कि कांग्रेस का कोई ठोस योगदान नहीं है. कोई दूसरी पार्टी या संगठन आंदोलन करता है, मेहनत करता है और कांग्रेस चुनाव के समय जाकर उसका Political लाभ लेने की कोशिश करती है. आंदोलनों में भी उनकी यही भूमिका रहती है.
घोष ने कहा कि हिंदुस्तान में नेहा बोरा का नाम कौन जानता है? social media पर लोग ऐसे लोगों को नेता बना देते हैं. कुछ दिन तक यह चलता है और फिर शांत हो जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और इसी तरह के कुछ दल, जिनके पास अपना कोई चेहरा या नेतृत्व नहीं है, वे ऐसे ही लोगों को कहीं से पकड़कर सामने ले आते हैं. लेकिन देश की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है. India का इतिहास हजारों साल पुराना है और ऐसे कई आंदोलन आए और चले गए.
दिलीप घोष ने कहा कि अगर किसी को शिकायत है तो कोर्ट में जाने या संसद में प्रस्ताव लाने की व्यवस्था है. Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अगर प्रस्ताव आता है तो उस पर चर्चा होगी. लेकिन विपक्ष के पास न कोई तर्क है और न ही कोई प्रमाण, वे सिर्फ हंगामा करके अशांति फैलाना चाहते हैं. कुछ लोग बाहर से पैसा लाते हैं, कुछ दिन उछल-कूद करते हैं और फिर शांत हो जाते हैं, जनता उनके साथ नहीं है.
दिल्ली में लोकतंत्र की बहाली को लेकर होने वाले मार्च पर घोष ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, तभी तो मार्च हो पा रहा है. बहाली की बात करनी है तो बांग्लादेश और Pakistan जैसे देशों में जाकर करनी चाहिए. India के लोग लोकतंत्र को अच्छी तरह जानते हैं.
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें छुट्टियों पर जाने की आदत है. राहुल गांधी कहीं जाते हैं और फिर एक महीने के लिए गायब हो जाते हैं. वे न तो संसद में मौजूद रहते हैं और न ही चुनाव प्रचार में हिस्सा लेते हैं. देश ने कभी भी ऐसे ‘पार्ट-टाइम’ नेता को स्वीकार नहीं किया है.
–
पीआईएम/एबीएम


