प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस जाएंगे सौरभ भारद्वाज

New Delhi, 29 सितंबर . दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ First Information Report की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज Tuesday को Police कमिश्नर के ऑफिस जाएंगे. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी है.

सौरभ भारद्वाज के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा गया, “दिल्ली Police कमिश्नर के दफ्तर पर दोपहर एक बजे पहुंचकर मंत्री प्रवेश वर्मा पर First Information Report की मांग करेंगे.” Monday रात social media पर उन्होंने एक वीडिया साझा किया था. इसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि आधी रात से ज्यादा हो गई है, हमारे वालंटियर्स को अलग-अलग थानों में बंद किया गया. हम लोगों को द्वारका सेक्टर 23 में ले जाया गया. Tuesday को हम Police कमिश्नर से पूछेंगे कि First Information Report क्यों नहीं दर्ज की जा रही है.”

सौरभ भारद्वाज की ओर से एक और पोस्ट साझा कर लिखा गया, “शर्म आनी चाहिए, प्रवेश वर्मा के खिलाफ अभी तक कोई First Information Report दर्ज नहीं की गई है. जब एक डॉग लवर ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा था, तो हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. वह एक साल से ज्यादा समय से जेल में है.”

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से Monday देर रात एक पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली Police, भाजपा के गुंडा मंत्री की बनी ढाल! प्रवेश वर्मा के खिलाफ First Information Report दर्ज करने के बजाय दिल्ली Police आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक जनरैल सिंह के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की कर रही है और लगातार दूसरी रात उन्हें हिरासत में ले रही है. सवाल वही है, First Information Report प्रवेश वर्मा पर होगी या आवाज उठाने वालों पर?”

बता दें कि दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से शहर में सड़क का निरीक्षण करते समय एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के वीडियो को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ गई है. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ विवाद को लेकर Prime Minister मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government जिस जेनजी को अपने साथ जोड़ना चाहती है, वह आधे-अधूरे प्रयासों से संभव नहीं होगा.

इसके बाद प्रवेश वर्मा ने भी तुरंत एक वीडियो जारी कर केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिस युवक को लेकर विवाद हो रहा है, वह जेनजी का युवा नहीं बल्कि आप विधायक का ‘गुंडा’ है. उन्होंने केजरीवाल को सीधे जवाब देते हुए कहा, “जिस जेनजी की आप बात कर रहे हैं, वह कोई युवा नहीं है. वह आपका गुंडा था.”

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment