
New Delhi, 28 सितंबर . दिल्ली के तिलक नगर में पीडब्ल्यूडी सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा साहिब सिंह नाम के युवक को थप्पड़ मारने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है. इस मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके माता-पिता के खिलाफ अपशब्द कहे जा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया. इस पर अब आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने पलटवार किया है और कहा है कि वह जल्द ही पूरी घटना का वीडियो जारी करेंगे.
विधायक जरनैल सिंह ने से बात करते हुए कहा, “मैं जल्द ही एक वीडियो जारी करूंगा, जिसमें वहां मेरे पहुंचने से लेकर प्रवेश वर्मा की गुंडागर्दी और उनके भागने तक की सारी बातें होंगी. उस वीडियो में अगर मेरे मुंह से उनके परिवार के बारे में एक भी शब्द निकला हो तो Police मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे. अगर यह साबित हो जाता है कि प्रवेश वर्मा ने गुंडागर्दी की, थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”
जरनैल सिंह ने कहा, “पिछले चार दिनों से मैं इस सड़क की क्वालिटी से जुड़े वीडियो पोस्ट कर रहा था, क्योंकि इसे बनाने में नियमों का पालन नहीं किया गया था. जब सड़क बनने के बाद मैंने उसका मुआयना किया, तो उसकी ऊपरी परत हाथ से उखड़ रही थी.”
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने ये वीडियो दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को भी टैग किए थे और वीडियो काफी वायरल हुए थे. विधायक का आरोप है कि बाद में उनके वीडियो भाजपा आईटी सेल द्वारा हटवा दिए गए.
विधायक जरनैल सिंह कहा, “Sunday को दोपहर करीब 1:15 बजे मुझे प्रवेश वर्मा का फोन आया. उन्होंने कहा कि मैं यहां सड़क का मुआयना करने आया हूं, तो आओ और मुझे दिखाओ कि सड़क में क्या खराबी है. मैं कुछ ही मिनटों में वहां पहुंच गया. जब मैं पहुंचा, तो उनका पूरा प्रोपेगैंडा पहले से ही तैयार था. उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे, सबके हाथों में फोन थे, कैमरे ऑन थे और लाइव स्ट्रीमिंग चल रही थी.”
उन्होंने कहा कि मंत्री उनसे कहने लगे कि दिखाओ कहां से सड़क टूटी है, तुम वीडियो डाल-डाल कर लोगों को गुमराह करते हो और Government को बदनाम करते हो. जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने सड़क की ऊपरी परत को हाथ से उखाड़ कर मंत्री को दिखाया, भाजपा कार्यकर्ताओं के कैमरे बंद हो गए और मंत्री इतने गुस्से में आ गए कि मेरे साथी साहिब सिंह, जो वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा, उनका फोन नीचे फेंक दिया, उन्हें लात मारी और जान से मारने की धमकी भी दी.
विधायक ने सवाल उठाया कि मंत्री पद पर बैठा कोई व्यक्ति इतना असंवेदनशील और बेसब्र कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और पूरी दुनिया ने इसे देखा.
उन्होंने कहा, “हम कल रात देर तक डिटेन रहे. हमारी यही मांग थी कि जब अपराध साबित हो गया, सब कुछ ऑन कैमरा हुआ और मौके पर इलाके के एसएचओ मौजूद थे, उनकी मौजूदगी में घटना हुई, तो फिर First Information Report क्यों नहीं हो रही है? हमारी मांग बहुत ही सामान्य थी. लेकिन ये चीजें कितनी आम हो चुकी हैं कि एक तरफ सरेआम सब कुछ साफ है, फिर भी First Information Report नहीं हो रही और कई बार बेगुनाहों को उठाकर उन पर कार्रवाई कर दी जाती है.”
विधायक ने Police की कार्रवाई पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वे थाने में घंटों बैठे रहे. जब First Information Report नहीं हुई तो वे डीसीपी ऑफिस जाना चाहते थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया और रात को लगभग डेढ़ बजे छोड़ा गया. उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में First Information Report दर्ज नहीं हुई है.
जरनैल सिंह ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक सड़क की नहीं, बल्कि भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ है. उन्होंने कहा, “यह भाजपा के घोटालों के खिलाफ, भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ, पेपर लीक के खिलाफ, चंदा चोरी के खिलाफ और भ्रष्टाचार करने के बाद गुंडागर्दी दिखाने के खिलाफ लड़ाई है. क्योंकि हमें देश को एक अच्छा सिस्टम देना है और भाजपा से लोग त्रस्त हो चुके हैं. अरविंद केजरीवाल भी यहां आ रहे हैं. हम इनकी गुंडागर्दी के खिलाफ सब एकजुट हैं और इनसे डरेंगे नहीं.”
–
पीआईएम/एएस