प्रधानमंत्री मोदी से मिले बेल्जियम के पीएम वेवर, हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

New Delhi, 3 सितबंर . Prime Minister Narendra Modi ने बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर का हैदराबाद हाउस में स्वागत किया. यहीं पर दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर वार्ता आयोजित की गई.

India के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने बेल्जियम के समकक्ष बार्ट डी वेवर का Thursday को हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों के बीच भारत-बेल्जियम साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए अहम वार्ता आयोजित की गई है.

वेवर की Prime Minister बनने के बाद पहली India यात्रा है. उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी India आया है. India और बेल्जियम रक्षा क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई देने की तैयारी में हैं. बेल्जियम के Prime Minister और रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन की India यात्रा के दौरान दोनों देशों की रक्षा कंपनियों के बीच 10 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे.

इन समझौतों के तहत बेल्जियम की रक्षा तकनीक का India में उत्पादन और असेंबली होगी. इसमें 70 मिमी रॉकेट, गोला-बारूद, ड्रोन, रडार, सेंसर, हथियार प्रणालियां और समुद्री सुरक्षा तकनीक शामिल हैं.

India की एलएंडटी और बेल्जियम की एक्सेल के बीच माइन काउंटरमेजर वेसल के लिए स्वायत्त प्रणालियों पर सहयोग होगा.

दोनों देशों के रक्षा उद्योग संगठनों बीएसडीआई और एसआईडीएम के बीच समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ के तहत संयुक्त रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

बेल्जियम के रक्षा मंत्री फ्रांकेन ने पहले ही कहा है कि यूरोप और हिंद-प्रशांत की सुरक्षा अब एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. India के साथ सैन्य, तकनीकी और औद्योगिक सहयोग दोनों देशों की सुरक्षा तथा आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है.

बेल्जियम के पीएम Thursday को भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संदर्भ में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के एक बिजनेस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे.

केआर/

Leave a Comment