प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा यात्रा’ में शामिल युवाओं से किया संवाद, कहा- ‘ये अनुभव अमूल्य हैं’

New Delhi, 25 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली ‘सेवा यात्रा’ में शामिल लोगों से संवाद किया. पीएम मोदी ने उनका हालचाल जाना और ‘सेवा यात्रा’ में उनके सफर और लोगों के बीच संदेश के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा में जो अनुभव आपको मिल रहे हैं, वो सचमुच में अमूल्य हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने सेवा यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि आप सभी बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर वडनगर में चीर पुरातन हाटकेश्वर महादेव के दर्शन करने जा रहे हैं. पूरे रास्ते आप सेवा कार्य भी कर रहे हैं. यह निश्चित रूप से बहुत बड़े सौभाग्य की बात है.

पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर ने उन्हें जीवन के संस्कार दिए और काशी ने संस्कारों में सेवा के अनगिनत रंग भरे. उन्होंने कहा, “मुझे संतोष है कि आप सभी युवा साथी भी अपनी यात्रा को अनेक सेवा के रंगों से सरावोर कर रहे हैं. ये रंग सेवा, संस्कार, संकल्प के हैं.”

उत्तर प्रदेश के सेवा यात्री कुलदीप पटेल ने Prime Minister मोदी के साथ एक अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे जब एक गांव में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे, तो लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया था. एक घर में बेहद स्वादिष्ठ खाना बनाया गया, तब एक छोटे बच्चे ने भी बोला था कि वह भी मोदी जी के गांव जाना चाहते हैं.

पीएम मोदी ने कुलदीप पटेल से पूछा कि हर दिन गाड़ी से लंबी दूरी तय करनी होती है, तो परेशानी रहती होगी. इस पर सेवा यात्री ने कहा कि कोई परेशानी नहीं होती है. सभी सेवा यात्रियों में आपके प्रति स्नेह और ऊर्जा के साथ सभी आगे बढ़ रहे हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने सेवा यात्रा में शामिल लोगों से कहा, “सेवा संकल्प यात्रा में जो अनुभव आपको मिल रहे हैं, वो सचमुच में अमूल्य हैं. आपकी पूरी जीवन यात्रा में ये यात्राएं एक नई ऊर्जा भर देगी और लोगों के बीच जाना और उनसे जुड़ने उसमें अपने आपको ढाल देना ये अपने आप में एक अद्भूत अनुभव होता है और अलग-अलग प्रदेश के गांवों में आप जब जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि India कितना भव्य, विराट और विशाल है ये सब आप किताबों में नहीं समझेंगे जो आप इस यात्रा में देख सकते हैं.”

उन्होंने कहा कि हर जगह अलग-अलग परंपराएं हैं. खान-पान अलग होता है. सेवा के आनंद में देखा जा सकता है कि समाज कितना जुड़ता है. हम कुछ नहीं हैं. जब हम लोगों से सुनते हैं तो आनंद आता है और वही ऊर्जा बनता है. पीएम मोदी ने सेवा यात्रियों से कहा कि आप इस यात्रा को जी लीजिए. आपको जीवन का एक बहुत बड़ा खजाना मिला है. इसको कभी भी ओझल मत होने देना. जीवन में इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

इसके बाद पीएम मोदी ने Madhya Pradesh के रायसेन में सेवा यात्री प्रदीप मुखर्जी से संवाद किया. सेवा यात्रियों के स्वागत सत्कार के लिए पीएम मोदी ने गांवों के लोगों को प्रणाम किया. पीएम मोदी ने प्रदीप मुखर्जी और उनकी टीम के सदस्यों का हालचाल पूछा. साथ ही, पीएम मोदी ने यात्रा के दौरान हेलमेट पहनने की सलाह दी.

इसी बीच, Prime Minister ने सेवा यात्रा में शामिल लोगों से पूछा कि आप गांवों में लोगों, किसानों और युवाओं से मिलते हैं तो वहां से भागने की जल्दी रहती है या जहां जाते हैं वहां जीने की कोशिश करते हैं. इस पर प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि हमें भागने की कोई जल्दी नहीं होती है. हम लोग सेवा कार्य में निकले हैं. आपसे (पीएम मोदी) हमें प्रेरणा मिली है. आपने जनसेवा के 25 साल पूरे किए हैं. आप हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं. हम 20 हजार किलोमीटर की यात्रा के लिए भी तैयार हैं. इस पर पीएम मोदी ने उनकी प्रशंसा की.

साथ ही, पीएम मोदी ने उनसे कहा, “जब योजनाएं बनती है तो कभी-कभी लगता है कि Governmentें हैं तो योजनाएं बना दी. लेकिन जब योजना से जब किसी भी जिंदगी बदल जाती है, किसी के जीवन में एक नई जिंदगी आ जाती है, तो कितना संतोष मिलता है, ये आपने अनुभव किया होगा. सेवा यात्रियों के लिए ये भी एक प्रशिक्षण है कि Governmentों की योजनाएं सिर्फ पैसे खर्च करना नहीं होता है अगर वो योजना आखिरी व्यक्ति तक पहुंचती है,तो उसके लिए एक नया जीवन शुरू हो जाता है उसका संतोष बहुत अद्भूत है.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment