Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
संस्कृति,राजनीति,राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया

Prime Minister मोदी ने पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया

New Delhi/Bengaluru, 22 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री पेजावर अधोक्षजा मठ के श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पद्म विभूषण यतिकुल चक्रवर्ती श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी समारोह के लोगो का अनावरण किया.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्‍स पर इस मुलाकात का विवरण साझा करते हुए कहा कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का जीवन और शिक्षाएं अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहेंगी. संत का जीवन भक्ति, ज्ञान और सेवा से परिपूर्ण था. उन्होंने कहा कि उनकी जन्म शताब्दी से पहले शुरू की जा रही विभिन्न पहल उनके महान आदर्शों को आगे बढ़ाने में सहायक होंगी.

उडुपी के पेजावर अधोक्षजा मठ से संबद्ध श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी अपने आध्यात्मिक उपदेशों और सामाजिक सेवा के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे. जन्म शताब्दी समारोह में उनके योगदान और आदर्शों को उजागर करने वाले विभिन्न कार्यक्रम और पहल शामिल होने की उम्मीद है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि शताब्दी समारोह के अंतर्गत नियोजित पहल संत के जीवन और कार्यों से जुड़े मूल्यों और सिद्धांतों का अधिक प्रसार करेंगी.

उल्लेखनीय है कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी (1931-2019) एक प्रख्यात हिंदू आध्यात्मिक नेता और उडुपी स्थित पेजावर अधोक्षजा मठ के पूर्व प्रमुख थे, जो उडुपी श्री कृष्ण परंपरा से जुड़े आठ माधव मठों में से एक है.

वे राम जन्मभूमि आंदोलन सहित सार्वजनिक और सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रूप से शामिल थे और कर्नाटक और उससे बाहर एक प्रभावशाली आध्यात्मिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे.

उन्होंने आठ वर्ष की आयु में संन्यास ग्रहण किया और आठ दशकों से अधिक समय आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा में व्यतीत किया. वे भगवद् गीता, वेदों और माधव दर्शन पर प्रवचनों और संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते थे.

उन्होंने 1956 में Bengaluru में पूर्णप्रज्ञा विद्यापीठ की स्थापना की. वे प्राकृतिक आपदाओं, सूखे और अन्य संकटों से प्रभावित लोगों की सहायता सहित सामाजिक सेवा के कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध थे. उन्होंने सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने के लिए काम किया और जाति आधारित विभाजनों के विरुद्ध अभियान चलाया, जिसमें दलित समुदायों तक पहुंच बनाना भी शामिल था.

–

एएसएच/एबीएम

Share