प्रधानमंत्री मोदी के उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत, भाजपा नेता बोले- ‘आपका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत’

Lucknow, 21 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश आगमन पर Prime Minister Narendra Modi का स्वागत और अभिनंदन किया है. पीएम मोदी Saturday को Lucknow में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता Prime Minister Narendra Modi का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन.”
राज्य के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में आगमन पर Prime Minister Narendra Modi जी, आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन.”
BJP MP जगदंबिका पाल ने भी उत्तर प्रदेश आगमन पर Prime Minister मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर Prime Minister मोदी के आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन. आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश निरंतर विकास और नई उपलब्धियों के पथ पर अग्रसर है. आपका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”
उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने लिखा, “India के यशस्वी Prime Minister Narendra Modi का Lucknow की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है. प्रदेश की राजधानी में आपका आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और उत्साह का क्षण है.”
Prime Minister मोदी 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे. शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रशिक्षित युवाओं के प्रशिक्षण से कार्य-जगत में प्रवेश के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा है. अपनी शुरुआत से ही इस समारोह में कौशल विकास इकोसिस्टम के अखिल भारतीय टॉपर्स और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है. इससे व्यावसायिक शिक्षा और कुशल आजीविका के प्रति गौरव, उपलब्धि और आकांक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है.
इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा.
–
डीसीएच/


