
Bhopal , 3 सितंबर . Madhya Pradesh विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों को उत्पादक से निर्यातक बनाने का Prime Minister Narendra Modi का सपना है, जिसे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) पूरा कर रहे हैं.
फार्मर्स कंसोर्टियम फॉर एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर (एफएमसीएएस) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उद्घाटन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान अपनी उपज पैदा करे, लेकिन उसके मूल्य का बड़ा हिस्सा किसी और के पास चला जाए, यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं है.
Prime Minister Narendra Modi का सपना है कि देश के किसान उत्पादक से निर्यातक बनें. हमारे देश का किसान मेहनत करता है, उत्पादन करता है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उत्पादन नहीं, बल्कि उत्पाद का उचित मूल्य, बाजार तक सीधी पहुंच, भंडारण, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और व्यापारिक क्षमता रही है. एफपीओ आज किसानों की दशा बदलने में महत्वपूर्ण आयाम साबित हो रहे हैं. ऐसे संगठित प्रयासों से ही किसानों की आय कई गुना बढ़ने का लक्ष्य भी पूर्ण होगा.
उन्होंने अपने केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पूर्व जब मुझे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के रूप में देश के कृषि क्षेत्र के लिए कार्य करने का अवसर मिला, उस समय किसानों की आय, उनकी बाजार तक पहुंच और उनकी सामूहिक शक्ति को लेकर लगातार विचार-विमर्श हो रहा था. हमने यह महसूस किया कि यदि किसान अकेले बाजार में जाएगा तो उसकी उत्पाद बेचने की क्षमता सीमित रहेगी, लेकिन यदि वही किसान संगठित होकर अपनी उपज का संग्रह करे, उसका प्रसंस्करण करे, ब्रांड बनाए और बाजार में सामूहिक रूप से उतरे, तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ सकती है. इसी सोच के साथ देश में एफपीओ को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े अभियान की शुरुआत हुई थी.
तोमर ने कहा कि आज देश में बड़ी संख्या में एफपीओ का गठन हो चुका है. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. अब हमारे सामने लक्ष्य है कि एफपीओ टिकाऊ और व्यापार समर्थ बन जाएं. इस दिशा में कार्य कर हम Prime Minister मोदी का देश के किसानों के निर्यातक बन जाने का सपना पूरा कर सकेंगे.
–
एसएनपी/डीकेपी