‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है’, भारतीय पीएम ने शेयर किया दिल जीतने वाला वीडियो

New Delhi, 29 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi Saturday से दो दिवसीय उज्बेकिस्तान की यात्रा पर हैं. इससे पहले Prime Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उज्बेकिस्तान के छात्र Prime Minister Narendra Modi की तारीफ कर रहे हैं और ताशकंद में उनके स्वागत करने की उत्सुकता दिखा रहे हैं.

इस वीडियो में उज्बेकिस्तान के कुछ छात्र-छात्राएं ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि Prime Minister Narendra Modi जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है. हम आपके ताशकंद आने का इंतजार कर रहे हैं. कुछ छात्र India और उज्बेकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश भी डाल रहे हैं.

Prime Minister यहां 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिज गणराज्य की यात्रा कर रहे हैं.

उज्बेकिस्तान के President शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर Prime Minister Narendra Modi 29 से 30 अगस्त तक ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे. यह Prime Minister Narendra Modi की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी. यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी President मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है. दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा करेंगे और भविष्य के लिए कार्यसूची तय करेंगे.

दोनों नेता विकसित India और उज्बेकिस्तान-2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे. इसके अलावा, Prime Minister मोदी के ताशकंद में शास्त्री स्मारक तथा ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने की भी संभावना है.

किर्गिज गणराज्य के President महामहिम सादिर झापारोव के निमंत्रण पर, Prime Minister मोदी ताशकंद से बिश्केक जाएंगे और 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है.

India 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है. Prime Minister मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें वे मंच पर सुरक्षा, संपर्क और अवसरों से जुड़ी India की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे. Prime Minister मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इसके अलावा, वे मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे.

एमएस/एबीएम

Leave a Comment