पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 31 अगस्त . India के पूर्व President India रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांलि दी है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व President India रत्न प्रणब मुखर्जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, देश के पूर्व President ‘India रत्न’ प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति रहे ‘प्रणब बाबू’ ने राजनीति के माध्यम से राष्ट्र और समाज की जो अनुकरणीय सेवा की है, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी.”

Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व President India रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व President एवं India रत्न से सम्मानित श्रद्धेय प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण, दीर्घ Political अनुभव और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व President India रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन. लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण और राष्ट्रसेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रख्यात राजनेता, पूर्व President, ‘India रत्न’ प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका दीर्घ योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “India रत्न, पूर्व President स्व. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण और देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके विचार एवं सार्वजनिक जीवन की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी.”

प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को India के 13वें President के रूप में पदभार ग्रहण किया था और 25 जुलाई 2017 तक इस पद पर बने रहे. वे 1969 से पांच बार संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) और 2004 से दो बार संसद के निचले सदन (लोक सभा) के लिए निर्वाचित हुए. वे 23 वर्षों तक कांग्रेस की सर्वोच्च नीति-निर्माण संस्था, कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य रहे. प्रणब मुखर्जी का निधन 31 अगस्त 2020 में हो गया था.

ओपी/एएस

Leave a Comment