Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पूर्व भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल, बोले- भाजपा हाईजैक हो चुकी है, ब्राह्मण बनाएंगे अखिलेश की सरकार

पूर्व भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल, बोले भाजपा हाईजैक हो चुकी है, ब्राह्मण बनाएंगे अखिलेश की सरकार

पूर्व भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल, बोले- भाजपा हाईजैक हो चुकी है, ब्राह्मण बनाएंगे अखिलेश की Government

गोरखपुर, 16 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी Samajwadi Party में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार, संगठन में गड़बड़ी और ब्राह्मणों और शिक्षकों के साथ बुरे बर्ताव का आरोप लगाया है. साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया है कि अखिलेश यादव 2027 में प्रदेश की सत्ता में वापस आएंगे.

विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा, “दिल्ली वाले नेताओं की गोरखपुर में नहीं चलती है. आज के समय में पूरी भाजपा हिंदू युवा वाहिनी की गोद में जाकर बैठ गई है. पूरा संगठन हाइजैक हो चुका है. अब ये अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा नहीं है. आज के समय में भाजपा की स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है.”

उन्होंने कहा कि इसी गोरखपुर में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल थे, जिन्हें संगठन ने लगातार अपमानित किया. उनका दर्द social media पर भी देखने को मिला. मैं तो एक छोटा सा पार्षद था, विनोद तावड़े (भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री) मेरे लिए क्या कर सकते हैं? गोरखपुर में अगर उनकी कुछ चलती, तो मैं मिलता. वो दिल्ली में कुछ चला सकते हैं, लेकिन गोरखपुर में कुछ चलने वाला नहीं है, क्योंकि गोरखपुर में भाजपा हाईजैक है.

विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव सर्वसमाज के नेता हैं. उन्होंने यूपी में जितना काम किया है, उसका कोई जोड़ नहीं है. आज जिस तरह से यूपी में ब्राह्मणों को सताया जा रहा है, हम सभी लोग एक तरीके से देखा जाए तो Samajwadi Party की ओर जा रहा है. ब्राह्मण अब सपा की Government बनाने जा रहा है. इस Government में नौ सालों में विकास की स्थिति यह है कि आज भी बरसात में गली-मोहल्ले डूब जाते हैं.

उन्होंने कहा कि अफसरशाही बेलगाम है, भ्रष्टाचार बेलगाम है और शिक्षकों की जो दशा है, जिस तरह से पूर्व के दिनों में टीचरों का जो अपमान किया जा रहा था, उस समय भाजपा के सांसद कहां थे? आज बड़े-बड़े मंचों से शिक्षक गायब हैं, जिस शर्मा गुट ने पूरे प्रदेश में Government से अलग रहते हुए एक संगठन बनाया, शिक्षकों के हितों की बात की, उस संगठन को ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बेच दिया. ऐसे ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अब शिक्षक नकार चुके हैं. Samajwadi Party से संजय कुमार त्रिपाठी जाएंगे.

–

केके/वीसी

Share