Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

पीयूष गोयल ने यूएई का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार मिलने पर कैप्टन स्मित मच्छार को दी बधाई

पीयूष गोयल ने यूएई का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार मिलने पर कैप्टन स्मित मच्छार को दी बधाई

New Delhi, 28 अक्टूबर . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को फ्लाईDubai के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को बधाई दी. उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिष्ठित सम्मान ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा गया है. यह सम्मान उन्हें उनके असाधारण साहस के लिए दिया गया है, जिसके जरिए उन्होंने यात्रियों की जान बचाई और विमान को एक आतंकवादी सह-पायलट (को-पायलट) द्वारा दुर्घटनाग्रस्त किए जाने से रोका.

Union Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “यह देखकर गर्व हो रहा है कि कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईDubai के क्रू को यूएई के प्रतिष्ठित ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया.”

कैप्टन मच्छार को “आसमान में छाए एक नायक” के रूप में सराहते हुए गोयल ने कहा, “कैप्टन स्मित और उनकी टीम कर्तव्य, सटीकता और वीरता की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करती है, जिस पर हम सभी को गर्व है. इस सम्मान के हकदार कैप्टन स्मित और पूरी क्रू टीम को बहुत-बहुत बधाई!”

‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ संयुक्त अरब अमीरात का एक उच्चस्तरीय नागरिक सम्मान है. इसे यूएई के President द्वारा उन व्यक्तियों, राजनयिकों, अधिकारियों और क्रू सदस्यों को दिया जाता है, जिन्होंने विशिष्ट सेवा, साहस दिखाया हो, या द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान दिया हो.

यूएई के President ने उपPresident और Prime Minister शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की उपस्थिति में क्रू सदस्यों से मुलाकात की. नेताओं ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विमान को सुरक्षित रखने में क्रू के साहस और पेशेवर रवैये की तारीफ की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की सुरक्षा यूएई की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

क्रू सदस्यों ने यूएई के President का आभार व्यक्त किया और इस सम्मान को पाकर गर्व महसूस किया. यह सम्मान उनकी सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता की पहचान है.

यह सम्मान यूएई के उप-Prime Minister और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया. उन्होंने क्रू के कार्यों और उनकी जिम्मेदारी की भावना की सराहना की.

30 सितंबर को Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाइट एफजेड1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके ही को-पायलट ने हमला कर दिया था. इस हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इससे अन्य यात्री और क्रू सदस्य अंदर आ सके और उन्होंने हमलावर को-पायलट को काबू में किया और विमान को अपने नियंत्रण में ले लिया.

–

एससीएच/पीएम

Share