पीडीए को लेकर सपा सांसद नदवी का भाजपा पर हमला, बोले- अखिलेश यादव के विजन की नकल कर रही सरकार

New Delhi, 5 सितंबर . पीडीए को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दृष्टिकोण पर Samajwadi Party के सांसद डॉ. मोहिबुल्लाह नदवी ने उत्तर प्रदेश की Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party दबे-कुचले वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए जानी जाती है. अखिलेश यादव की Government में छात्रों को लैपटॉप, गरीबों के लिए मुफ्त एंबुलेंस और 100 नंबर जैसी जनहित की योजनाएं शुरू की गईं थीं, जिन्हें मौजूदा Government ने बर्बाद कर दिया.

सपा सांसद डॉ. मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, जितने भी दबे कुचले लोग हैं, चेहा वो जिस समाज से आते हों, Samajwadi Party सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए सबको साथ लेकर, देश-प्रदेश खासतौर पर यूपी की प्रगति के लिए सकारात्मक कामों के लिए जानी जाती है. सपा और अखिलेश यादव ने अपनी हुकूमत में छात्रों और युवाओं में जज्बा पैदा हो, इसलिए लैपटॉप बांटे. 12-13 साल तक वर्तमान Chief Minister को इसका ख्याल नहीं आया. अब जब चुनाव नजदीक है, तो उनका (अखिलेश यादव) फॉर्मूला लेने की कोशिश की है, लेकिन नकल को भी अकल चाहिए होती है. वो लोग ये पूछ रहे हैं कि ये तो स्कूल बंद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने एंबुलेंस की व्यवस्था गरीब और गांव के क्षेत्र के लोगों के लिए की थी. गरीब परिवार भी अपने बीमार लोगों को एक फोन कॉल करके अस्पताल तक पहुंचा देता था. इसमें उन्हें एक भी पैसा नहीं देना पड़ता था. इससे लोग बहुत सुख में तनावमुक्त थे, लेकिन इस Government ने उन गाड़ियों को भी बर्बाद कर दिया.इसी तरह से 100 नंबर की व्यवस्था अखिलेश यादव ने की थी. Police जाती थी और पूरी मॉनिटरिंग करती थी. लोग हमें बताते थे कि कितने मामले सुलझे.

भाजपा Government को घेरते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को उस समय में भी 20-30 हजार रुपए दिए जाते थे. अब फिर वो 40 हजार से इसकी शुरुआत करने का ऐलान किया है. डिंपल यादव ने कहा कि ये शुरुआत है. Samajwadi Party के लोग एक विजनरी राजनीति करते हैं. सबके लिए न्याय की बात करते हैं, सबसे सम्मान की बात करते हैं, और सबकी समानता की बात करते हैं और इस पर अमल करते हैं.

यूपी Government को घेरते हुए सपा सांसद ने कहा कि Chief Minister को कितने समय बाद ये ख्याल आया, जब यूपी पूरा बर्बाद हो गया, सबकुछ लुट गया. अब कुछ नहीं हो सकता. देश और यूपी की जनता समझ चुकी है कि सपा ही उत्तरप्रदेश की प्रगति कर सकती है. भाजपा के लोगों के पास वो योग्यता और गुण ही नहीं है. वो शपथ लेते ही, उसका अपमान करने लगते हैं. इसलिए हमें यकीन है कि यूपी में सपा की आंधी आ रही है, जो तमाम नकारात्मक चीजों को जिससे प्रदेश की तरक्की रुकी हुई है, उन सभी चीजों को खत्म कर देंगे.

उन्होंने कहा कि इन्हें ऊपरवाले ने मौका तो दिया, लेकिन देश की उम्मीदों का मायूस किया. यूपी की जनता मायूस हो गई है और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. इनके पास तो एक ही इलाज है. जब कुछ नहीं बन पड़ता तो हिंदू-मुस्लिम करने लगते हैं. अब जनता ये भी समझ चुकी है.

केके/वीसी

Leave a Comment