पीएम से संवाद का मौका खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा: दलजिंदर सिंह

New Delhi, 27 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi Thursday को ‘खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम’ के दौरान देश भर के युवा एथलीटों को वर्चुअली संबोधित करेंगे. एथलीटों के लिए यह विशेष अवसर होगा. खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की है.

स्पेशल ओलंपिक्स India टीम के कोच और पूर्व वर्ल्ड कप हॉकी खिलाड़ी दलजिंदर सिंह ने से बात करते हुए कहा, “सबसे पहले, मैं Prime Minister मोदी और स्पेशल ओलंपिक्स India की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को उनके पूरे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं पूरे एसओबी (स्पेशल ओलंपिक्स भारत) संस्था को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने इन बच्चों के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए और कैंप लगाए. इसी वजह से हम एफआईएच विश्व कप में हिस्सा ले सके.”

उन्होंने कहा, “विश्व कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा. वहां 16 टीमें थीं. सभी टीमों को 8-8 की संख्या में 2 पूल में बांटा गया था. हम पूल बी में थे. हमारी दुनिया में 11वीं रैंकिंग है.”

दिलजिंदर सिंह ने कहा कि Prime Minister से बात करने का मौका खिलाड़ियों के लिए खास है और इससे उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिलेगा.

इंडियन पैरा हॉकी टीम के सीनियर खिलाड़ी ईशान प्रताप सिंह ने कहा, “असल में Prime Minister जानते हैं कि हम सभी एक नैतिक जीवन जीना चाहते हैं. हम ईमानदारी से हॉकी खेलते हुए सफलता हासिल करना चाहते हैं.”

कोच राजेश्वरी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi खेल को बढ़ावा दे रहे हैं. खिलाड़ियों के जरूरत की सभी चीजें Government उपलब्ध करा रही है. पैरा एथलीटों को भी काफी सहायता मिल रही है. हम लोग पैरा विश्व कप खेलने गए. इसमें Government का अहम योगदान रहा.”

पीएम मोदी देश भर में होने वाले कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, Prime Minister मोदी के साथ’ के तहत युवा एथलीटों और युवा नेताओं को संबोधित करेंगे. नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअली आयोजित किया जाएगा.

बड़े पैमाने पर होने वाला यह युवा सहभागिता कार्यक्रम उभरते हुए एथलीटों, विद्यार्थियों, नीति निर्माताओं और जाने-माने खिलाड़ियों को एक साथ लाएगा, जिससे युवा प्रतिभागियों के लिए India के स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने और देश के युवाओं के लिए मौके बढ़ाने के लिए आइडिया साझा करने का एक प्लेटफॉर्म तैयार होगा.

पीएके

Leave a Comment