
New Delhi, 7 अक्टूबर . India में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने Wednesday Prime Minister Narendra Modi के “प्रेरणादायक नेतृत्व” की तारीफ की. Wednesday को उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए “एक मिसाल कायम कर रहा है.”
से खास बातचीत में उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को संवैधानिक पद पर 25 साल सफलता से पूरे करने की बधाई दी.
मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे बोले, “पीएम मोदी वैश्विक नेता हैं. मैंने हाल ही में Prime Minister मोदी के नेतृत्व पर लिखी पुस्तक ‘पावर विदिन’ पढ़ी है, जिसमें India के कठिन दौर से निकलकर वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में उभरने की यात्रा का उल्लेख किया गया है. India ने अपनी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की बुनियाद को बनाए रखते हुए नई तकनीकी क्षमताओं को भी अपनाया है. Prime Minister मोदी प्रेरणादायी नेतृत्व का उदाहरण पेश कर रहे हैं. उन्होंने पहले देश के भीतर विकास और बेहतर शासन पर ध्यान केंद्रित किया और इसके बाद वैश्विक मंच पर India की भूमिका को मजबूत किया.”
उन्होंने आगे कहा, “आप इतिहास के पन्ने पलट सकते हैं. वैश्विक मंच पर उनका नेतृत्व कौशल और अपने लोगों के प्रति समर्पण दिखता है. उन्होंने अपने सिद्धांतों को छोड़े बगैर कुशल नेतृत्व किया. पीएम ने पहले ये काम India और भारतीयों के लिए किया, और फिर पूरी दुनिया को इसमें शामिल कर लिया. जी20 जैसे वैश्विक मंच पर Prime Minister मोदी की भूमिका उल्लेखनीय रही है. एक बात और वैश्विक स्तर पर हिस्सा लेने से पहले उन्हें अपने देश में चीजें दुरुस्त करनी थीं, और उन्होंने ऐसा बखूबी किया है.”
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में India को प्राथमिकता दिए जाने के सवाल पर जियानफोर्टे ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पारस्परिक और निष्पक्ष होना चाहिए. उन्होंने कहा, “India अपने किसानों को बहुत महत्व देता है और अमेरिका भी अपने किसानों को उतना ही महत्व देता है.”
मोंटाना के गवर्नर ने India में दलहन फसलों की खरीद में समय-समय पर आए उतार-चढ़ाव पर कहा, “मोंटाना India के साथ दीर्घकालिक कारोबारी संबंध चाहता है. व्यापार समझौता होने से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और गहरा करने में मदद मिलेगी.”
इंटरव्यू के दौरान भारतीय पायलट स्मित मच्छार को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किए गए प्रस्ताव पर भी जियानफोर्टे ने प्रतिक्रिया दी. प्रस्ताव में पायलट की बहादुरी को मान्यता देने और घटना को आतंकवादी कृत्य के रूप में वर्णित करने की बात कही गई है.
जियानफोर्टे ने कहा, “अमेरिकी कांग्रेस ने भारतीय पायलट की बहादुरी को मान्यता देकर उचित कदम उठाया है. पायलट पर जब को-पायलट ने हमला किया तब विमान में सवार प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी उसके हाथ में थी. पायलट ने न केवल खुद को बचाया, बल्कि हमलावर से निपटने का साहस भी दिखाया. इस कार्रवाई से विमान में सवार सभी लोगों की जान बची.”
जियानफोर्टे ने भारतीय पायलट को ‘हीरो’ बताते हुए कहा, ” उसकी बहादुरी को सम्मानित किया जाना उचित है. पायलट ने संकट की स्थिति में साहस दिखाकर पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण पेश किया है.”
–
केआर/