
New Delhi, 29 सितंबर . दिल्ली में महिला सुरक्षा और Prime Minister Narendra Modi को लेकर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियों पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है. दिल्ली Government में मंत्री आशीष सूद और भाजपा विधायक अभय वर्मा ने केजरीवाल के बयानों को लेकर सवाल उठाए और Government की ओर से महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया.
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने Prime Minister को लेकर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह केवल आरोप नहीं बल्कि बदतमीजी है. केजरीवाल भूल जाते हैं कि वह पहले संवैधानिक पद पर रह चुके हैं और दिल्ली के Chief Minister भी रहे हैं. इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उनकी कथित अराजकतावादी सोच को दर्शाता है.
आशीष सूद ने केजरीवाल की Political स्थिति पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस समय अपनी Political और विपक्षी दलों के बीच अपनी प्रासंगिकता तलाशते दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से वह स्तरहीन और हल्की बातें कर रहे हैं. उन्होंने केजरीवाल के कुछ बयानों को लेकर उन्हें ‘अर्बन नक्सल’ से जोड़ते हुए भी टिप्पणी की.
महिला सुरक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल के सवालों पर आशीष सूद ने कहा कि यह Government के लिए बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है. Police सुधारों के साथ-साथ दिल्ली में ऐसे ‘डार्क स्पॉट्स’ की पहचान की जा रही है, जहां रोशनी की कमी है. इसके अलावा, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़े डार्क स्पॉट्स को भी चिन्हित करने की बात उन्होंने कही. सूद ने कहा कि रात के समय किसी स्थान पर अचानक मोबाइल नेटवर्क चले जाने से लोगों, खासकर महिलाओं में सुरक्षा को लेकर घबराहट पैदा हो सकती है. ऐसे स्थानों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से देखा जा रहा है. उन्होंने महिला Policeकर्मियों की थानों में ज्यादा तैनाती समेत कई अन्य सुधारों का भी जिक्र किया.
मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली Government के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले cctv कैमरों में कथित तौर पर बड़ी गड़बड़ियां हुई थीं. उन्होंने स्कूलों में लगाए गए cctv कैमरों में भी कमियां होने का दावा किया. सूद ने कहा कि वर्तमान Government इन कमियों को दूर करने पर काम कर रही है.
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने भी अरविंद केजरीवाल के Prime Minister मोदी को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि केजरीवाल स्वयं संवैधानिक पद पर रह चुके हैं, इसलिए उनसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती. अभय वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने Prime Minister के बारे में ‘निंदनीय शब्दों’ का इस्तेमाल किया और व्यक्तिगत स्तर तक जाकर टिप्पणी की. किसी पूर्व Chief Minister द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग शोभा नहीं देता.
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने किसी भी गलत कार्य का समर्थन नहीं किया है, लेकिन केजरीवाल जिस तरह Prime Minister को अपने बयानों में घसीट रहे हैं और उनके नाम को कथित तौर पर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उसकी निंदा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इस तरह के व्यवहार का जवाब जनता देगी.
–
पीएसके