
New Delhi, 3 सितंबर . बेल्जियम के Prime Minister बार्ट डी वेवर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ India दौरे पर हैं. Prime Minister Narendra Modi ने बार्ट डी वेवर के नेतृत्व वाली बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल के साथ हैदराबाद हाउस में Thursday को मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने समकक्ष डी वेवर को हॉकी विश्व कप 2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी.
पीएम मोदी ने कहा, “पिछले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड ने मिलकर हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था. इस विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए मैं आपको बहुत बहुत बधाई देता हूं. मैं अपने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन के लिए भी उनकी सराहना करता हूं.”
बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन हुआ. विश्व कप पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हुआ था. विश्व कप का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच हुआ था.
पुरुष वर्ग का खिताब जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर जीता था, जबकि महिला वर्ग का खिताब अर्जेंटीना ने 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3-1 से हराकर जीता था.
भारतीय पुरुष और महिला टीम ने भी हॉकी विश्व कप में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों टीमें अंतिम चार में जगह बनाने में सफल नहीं रही थीं. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम दूसरे राउंड से ही बाहर हो गई और टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रही. भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने 1975 के बाद विश्व कप में पदक जीतने के इंतजार को और बढ़ा दिया. हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. हरमनप्रीत ने 8 गोल दागे और दक्षिण अफ्रीका के मुस्तफा कैसिएम के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे.
भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप 2026 में पांचवें स्थान पर रही थी. महिला टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया था.
–
पीएके