
New Delhi, 11 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Maharashtra के नांदेड़ में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि पीएम Narendra Modi ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरसी) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
Prime Minister मोदी ने कहा, “Maharashtra के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”
बता दें कि Maharashtra के नांदेड़ में Thursday शाम को एक ट्रक और टाटा मैजिक वैन के बीच भीषण दुर्घटना हुई. इसमें कम से कम 8 यात्रियों की मौत हो गई. कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह हादसा नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में हुआ. वैन नांदेड़ से भोकर की ओर जा रही थी, तभी ट्रक से टकरा गई. दोनों वाहनों के बीच तेजी से आमने-सामने की टक्कर हुई. ट्रक ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से दूर जा गिरी. इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिगस्त हो गया.
बताया गया कि वैन में कुल 12 लोग सवार थे. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच चुकी थी. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से Police ने सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल के लिए भेजा. वहीं, Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल Police इस घटना के पीछे के कारण की जांच कर रही है.
–
डीसीएच/