
New Delhi, 4 सितंबर . Prime Minister मोदी ने Friday को इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी. मेलोनी हाल ही में इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली Prime Minister बन गई हैं. मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
Prime Minister मोदी ने मेलोनी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी Government ने India और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए सहयोग जारी रखने की बात भी कही.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “मेरी मित्र Prime Minister मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली Prime Minister बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है.”
उन्होंने कहा, “उनकी दोस्ती ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मैं दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्ध भविष्य बनाने हेतु हमारे करीबी सहयोग को आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहा हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
गौरतलब है कि जॉर्जिया मेलोनी की Government ने पूर्व Prime Minister सिल्वियो बर्लुस्कोनी के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली Government का दर्जा हासिल किया है.
मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला Prime Minister के रूप में पद संभाला था. Friday को उनकी Government ने सत्ता में 1,413 दिन पूरे कर लिए.
इससे पहले जुलाई में मेलोनी ने भी Prime Minister मोदी को India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर बनाने के लिए साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी.
उस समय social media प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर मेलोनी ने लिखा था, “पीएम मोदी को बधाई, जो आज India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बन गए हैं. हाल के हफ्तों में रोम में उनसे फिर मुलाकात करना खुशी की बात रही. हमने मिलकर एक ऐसी विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है, जो भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमारे देशों और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगी.”
मई में Prime Minister मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. इस दौरान उन्होंने Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी और President सर्जियो मातारेला से मुलाकात की थी.
बैठक के दौरान मोदी और मेलोनी ने दोनों देशों के रिश्तों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया. दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय संपर्कों में आई तेजी का स्वागत किया और बहुपक्षीय कार्यक्रमों के दौरान भी नेताओं की वार्षिक बैठकें आयोजित करने पर सहमति जताई. साथ ही, मंत्रिस्तरीय और संस्थागत स्तर पर नियमित बैठकों को जारी रखने का भी फैसला किया गया.
इसी यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी ने मेलोनी को एक हल्का-फुल्का और अनोखा उपहार भी दिया था. उन्होंने उन्हें “मेलोडी” टॉफी का एक पैकेट भेंट किया था.
दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक भरा यह पल बाद में मेलोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया. उन्होंने वहां इस उपहार का जिक्र करते हुए Prime Minister मोदी का धन्यवाद किया. वीडियो साझा करते हुए मेलोनी ने कहा, “Prime Minister मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए हैं, एक बहुत ही अच्छी टॉफी, मेलोडी. इस उपहार के लिए धन्यवाद.”
–
एवाई/पीएम