
गाजियाबाद, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में देश ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं. मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister के रूप में शपथ ली थी और 2014 से Prime Minister के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू को हमने नहीं देखा, लेकिन उनके बारे में पढ़ा और सुना है. इंदिरा गांधी को देखा भी है. Narendra Modi के जीवन के ये 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का नया अध्याय हैं.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान India की अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक पहचान में बड़ा बदलाव आया है. समय India की तुलना Pakistan जैसे देशों से की जाती थी जबकि आज India की तुलना चीन, रूस और अमेरिका जैसे बड़े देशों से की जा रही है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने Prime Minister मोदी के कार्यकाल में सनातन से जुड़े मुद्दों के वैश्विक स्तर पर चर्चा में आने का भी उल्लेख किया. उन्होंने श्री कल्कि धाम, कुंभ और महाकुंभ के साथ-साथ रामेश्वरम, सोमनाथ और केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों ने India की पहचान को दुनिया के सामने मजबूत किया है.
राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने और कश्मीर के लाल चौक में वंदे मातरम गाने जैसे विषयों का भी उल्लेख किया. कृष्णम ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन की 25 साल की यात्रा केवल Gujarat तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने अपना जीवन देश और India की मिट्टी को समर्पित किया है.
उन्होंने Prime Minister मोदी को 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह एक तरह से सिल्वर जुबली है. उन्होंने कामना की कि Prime Minister स्वस्थ रहें और देश की सेवा करते रहें तथा उनके सार्वजनिक जीवन की गोल्डन जुबली भी मनाई जाए.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव हैं. उन्होंने Prime Minister के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना करते हुए देश की सेवा में उनके निरंतर योगदान की शुभकामनाएं दीं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आकाशवाणी के बाहर धरने पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी धरना देने में एक्सपर्ट हो गए हैं. उन्हें इसकी प्रैक्टिस 2047 तक करते रहना चाहिए.” उन्होंने कहा, “कांग्रेस की बर्बादी का अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह राहुल गांधी हैं.”
–
एसएके/पीएम