पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी सेवा यात्रा

New Delhi, 9 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का ऐलान किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Wednesday को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अभियान की रूपरेखा बताई. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होंगे. इस अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पत्रकारों को बताया कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वडनगर से वाराणसी के बीच सेवा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा देश के 17 राज्यों से होकर गुजरेगी. अलग-अलग स्थानों पर युवाओं की टोलियां बनाई जाएंगी और प्रत्येक टोली में 50 युवा शामिल होंगे. इन यात्राओं और कार्यक्रमों के माध्यम से Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र Government की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

नितिन नवीन ने कहा कि Prime Minister मोदी का जन्म Gujarat के वडनगर में हुआ था और वह वर्तमान में वाराणसी से Lok Sabha सांसद हैं. उन्होंने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा Prime Minister की Political और जनसेवा यात्रा को जोड़ने का भी प्रतीक होगी.

उन्होंने यह भी बताया कि 7 अक्टूबर को Prime Minister के Government के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ आयोजित की जाएगी. इसके तहत देशभर में बाइक रैलियां और पदयात्राएं निकाली जाएंगी. इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों से विकसित India के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की जाएगी.

नितिन नवीन ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जब Narendra Modi ने देश की कमान संभाली, तब देश में निराशा और अंधकार का माहौल था और इसे ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ का दौर कहा जाता था. उस समय India की अर्थव्यवस्था को ‘फ्रैजाइल फाइव’ में गिना जाता था.

उन्होंने कहा कि आज India दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश ने अपनी अलग पहचान बनाई है और India की विश्वसनीयता तथा सम्मान में लगातार वृद्धि हुई है. भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि आज हर भारतीय सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ Government की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय काम हुआ है. उनके अनुसार, पहले नक्सलवाद से प्रभावित 200 से अधिक जिले अब नक्सलमुक्त होकर सामान्य जनजीवन की ओर बढ़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों को लेकर भी Prime Minister मोदी ने सोच में बदलाव किया. पहले इन गांवों को देश का ‘आखिरी गांव’ कहा जाता था, लेकिन Government ने उन्हें ‘India का प्रथम गांव’ कहकर नई पहचान देने का काम किया. इससे इन क्षेत्रों के विकास के साथ वहां रहने वाले लोगों के प्रति देश की सोच में भी बदलाव आया है.

नितिन नवीन ने कहा कि Prime Minister मोदी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ और आज वह देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में कार्य कर रहे हैं. उनके मुताबिक यह यात्रा स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जीवन में लगातार गुणात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने की सफलता Prime Minister के नेतृत्व और विजन का परिणाम है. Government की नीतियों और Prime Minister की सोच से गरीबों के जीवन में बदलाव आया है.

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य Prime Minister मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ आम लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि भाजपा का दायित्व है कि Prime Minister के जनसेवा और समर्पण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए.

एसएके/पीएम

Leave a Comment