
New Delhi, 18 सितंबर (आईएएनस). Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि इस दौरान न सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था में बल्कि India और भारतीयों की बढ़ती संपन्नता में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
से बातचीत में मैक्ले ने कहा कि Prime Minister मोदी का लोगों की शिक्षा पर ध्यान देना, दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले हर साल ज्यादा विश्वविद्यालय बनाना और बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश करना काफी अहम है.
उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी ने कहा है कि वह 2035 तक किसानों और उत्पादकों की कमाई 50 प्रतिशत बढ़ाना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हम भी उनके इस मिशन में शामिल हो रहे हैं.”
मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड में कई तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें उनका देश India में भी लाना चाहता है और India के साथ मिलकर काम करना चाहता है.
उन्होंने कहा कि इसका मकसद India में किसानों की कमाई बढ़ाने में मदद करना है, ठीक वैसे ही जैसे न्यूजीलैंड में किया गया है.
Prime Minister मोदी 7 अक्टूबर को बिना किसी रुकावट के पब्लिक सर्विस में 25 साल पूरे करेंगे. उनके नेतृत्व में India 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
मैक्ले ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड पहले भी India के साथ कई क्षेत्रों में बातचीत कर चुका है और कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. अब दोनों देशों के बीच व्यापार के क्षेत्र में भी समझौता हुआ है.
उन्होंने से कहा, “ऊर्जा सुरक्षा बेहद अहम है. खास तौर पर रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन पर हम मिलकर काम कर सकते हैं. जाहिर है, अब दोनों देशों के रिश्ते इससे भी आगे बढ़ चुके हैं. हमने सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते किए हैं. हमारी सेनाएं भी मिलकर सकारात्मक तरीके से काम करेंगी.”
मैक्ले ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता सिर्फ एक शुरुआत है. न्यूजीलैंड Government India के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए आगे और कोशिशें करना, ज्यादा ध्यान देना और निवेश बढ़ाना चाहती है.
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में जल्द चुनाव होने वाले हैं. चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि वह इस साल के अंत से पहले India का दौरा कर पाएंगे.
–
एवाई/पीएम