
Ahmedabad, 6 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित कर रही है. इसी क्रम में Gujarat में एक महीने तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए Sunday को कर्णावती महानगर में एक कार्यशाला आयोजित की गई.
इस कार्यालय में Gujarat भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया. इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता भी उपस्थित रहे.
Gujarat में भाजपा Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसके तहत 13 कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें एक लाख दीये जलाना, नुक्कड़ नाटक और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सभी 48 वार्डों में विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं.
इन कार्यक्रमों में 17 सितंबर को 1 लाख दीप प्रज्वलन का आयोजन अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और आगेवानों की भागीदारी से किया जाएगा. सभी 48 वार्डों में नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां 30 दिनों तक चलेंगी.
भाजपा Ahmedabad शहर के महासचिव उमंग नायक ने कहा कि आने वाले दिनों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहर और देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ये कार्यक्रम Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन और उनकी 25 साल की सेवा और समर्पण को मनाने के लिए होंगे. उसी के अंतर्गत कर्णावती महानगर में आज का कार्यक्रम रखा गया है.
भाजपा नेता उमंग नायक ने कहा, “13 वर्ष Chief Minister के रूप में और 12 वर्ष Prime Minister रहते हुए Narendra Modi जी ने जन-सेवा की है. हमारा उनके इस जन समर्पण भाव को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है.”
–
डीसीएच/