पीएम मोदी की ईरान-रूस वार्ता से सेवा संकल्प अभियान तक, केंद्र पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

New Delhi, 12 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi की ईरान के President और रूस के President व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत, चीन के साथ संबंध, उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister हरीश रावत के इस्तीफे की अटकलें और भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने चीन के साथ India की संप्रभुता और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत की मांग की. वहीं, भाजपा के सेवा अभियान को चुनावी गतिविधियों से जोड़कर सवाल उठाए.

Prime Minister मोदी की ईरान के President के साथ द्विपक्षीय बातचीत पर इमरान मसूद ने कहा कि India और ईरान के संबंध पुराने और मजबूत रहे हैं. ईरान India का पुराना मित्र है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में चीन के साथ बातचीत ज्यादा महत्वपूर्ण है. चीन के साथ India की संप्रभुता से जुड़े मुद्दे लगातार उठते रहे हैं. ऐसे में शी जिनपिंग के साथ व्यापार के अलावा इन विषयों पर भी गंभीर चर्चा होनी चाहिए. मसूद ने कहा कि यदि दोनों देशों के नेता बातचीत के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं तो यह India के हित में होगा. चीन के साथ संबंधों में केवल आर्थिक और व्यापारिक पहलुओं पर चर्चा पर्याप्त नहीं है. सीमा और संप्रभुता से जुड़े विषयों को भी बातचीत के केंद्र में रखा जाना चाहिए.

उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister हरीश रावत के कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की अटकलों और उनके पूर्व ओएसडी से जुड़े ईडी की कार्रवाई पर इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि रावत किसी Political या संगठनात्मक जिम्मेदारी को लेकर कोई निर्णय लेते हैं तो यह उनका बड़प्पन हो सकता है, लेकिन किसी कार्रवाई के दबाव में आने की जरूरत नहीं है. ईडी की कार्रवाई के संदर्भ में मसूद ने बरामद धनराशि को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि इतनी राशि मिलना अपने आप में कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. केवल धनराशि की बरामदगी के आधार पर किसी बड़े निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन Political दबाव या डर का माहौल बनाया जाना उचित नहीं है.

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान हर गरीब परिवार तक पहुंचने की योजना पर भी इमरान मसूद ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाएं चुनाव के समय ज्यादा दिखाई देती हैं और चुनाव समाप्त होने के बाद उनका असर नजर नहीं आता. यदि वास्तव में गरीब परिवारों तक पहुंचने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मंशा है तो यह काम लगातार होना चाहिए. उन्होंने भाजपा के सेवा अभियान को चुनावी राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि केवल अभियान चलाने से गरीबों की समस्याएं समाप्त नहीं होंगी, बल्कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर लगातार क्रियान्वयन जरूरी है.

पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी द्वारा मंदिर में बैठकर मछली खाने के विवाद पर इमरान मसूद ने कहा कि India में बड़ी संख्या में लोग मांसाहारी भोजन करते हैं. उन्होंने कहा कि देश की करीब 82 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है. उत्तर India में मांसाहार के मुद्दे को कई बार मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने के लिए Political रूप से इस्तेमाल किया जाता है. खान-पान के विषय को धार्मिक या सामुदायिक विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय इसे व्यक्तिगत पसंद के तौर पर देखा जाना चाहिए. India में अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों की खान-पान की परंपराएं अलग हैं और इस विविधता का सम्मान किया जाना चाहिए.

पीएसके

Leave a Comment