Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पीएम किसान सम्मान निधि से अन्नदाताओं को राहत, किसान बोले- खेती में मिल रही मदद

पीएम किसान सम्मान निधि से अन्नदाताओं को राहत, किसान बोले खेती में मिल रही मदद

पीएम किसान सम्मान निधि से अन्नदाताओं को राहत, किसान बोले- खेती में मिल रही मदद

देहरादून/चमोली, 24 अक्टूबर . केंद्र Government किसानों को सशक्‍त करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. इनमें से एक Prime Minister किसान सम्‍मान निधि है. यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है.

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में Prime Minister किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है. जिले के 48,275 किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में मददगार बन रही है.

योजना की लाभार्थी मालती ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि वह Prime Minister किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी हुई हैं और उन्हें हर वर्ष तीन किस्तों में 6,000 रुपए की राशि सीधे खाते में प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि इस धनराशि से बीज और खाद जैसी कृषि जरूरतों की पूर्ति होती है, जिससे खेती करने में काफी सुविधा मिलती है.

मालती ने कहा कि यह योजना अन्नदाताओं के लिए बेहद उपयोगी है और छोटे किसानों को खेती जारी रखने में मदद कर रही है. उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र Government का आभार भी व्यक्त किया.

केंद्र Government की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है. किसान इस धनराशि का उपयोग बीज, खाद और कृषि कार्यों में आवश्यक अन्य सामग्री खरीदने के लिए कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि योजना से खेती की लागत का बोझ कुछ हद तक कम हुआ है और कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता मिल रही है.

जिले के किसानों का मानना है कि Prime Minister किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share