Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

पीएनबी शाखा में 35 करोड़ रुपए के गबन से खाताधारकों में चिंता का माहौल, बैंक ने दिया पैसा सुरक्षित होने का भरोसा

पीएनबी शाखा में 35 करोड़ रुपए के गबन से खाताधारकों में चिंता का माहौल, बैंक ने दिया पैसा सुरक्षित होने का भरोसा

New Delhi, 28 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में कथित वित्तीय घोटाले की खबर सामने आने के बाद खाताधारकों के बीच चिंता बढ़ गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में 35 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक शाखा पहुंचने लगे और अपनी जमा पूंजी को लेकर सवाल उठाने लगे. कई खाताधारकों का कहना है कि उनकी एफडी और खातों में जमा रकम अचानक गायब दिखाई दे रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

इस बीच, न्यूज एजेंसी से बातचीत में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर राजेश निगम ने भरोसा दिलाया कि सभी का पैसा मिलेगा और मामले की जांच की जा रही है.

से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जिसका भी पैसा बैंक में है, मिलेगा. बैंक में चेकिंग चल रही है और पैसा सबको मिल रहा है.”

लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि “प्रोसेस चल रहा है, सबका पैसा मिलेगा.” आगे उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा बैंक है. किसी को कोई नुकसान नहीं होगा.

हालांकि बैंक मैनेजर ने मामले के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि “इस बारे में मैं कुछ बता नहीं सकता. मुझे कुछ समय दीजिए.”

आगे इस सवाल पर कि “सिर्फ यही ब्रांच है या और भी ब्रांचों के साथ ऐसा हुआ है?” उन्होंने कहा कि सिर्फ इसी ब्रांच में ऐसा हुआ है.

इस दौरान, ब्रांच पर आए कई खाताधारकों ने से बात की और अपनी समस्या बताई. अमरपाल नाम के एक खाताधारक ने कहा, “मेरा पंजाब नेशनल बैंक में 80 लाख की तीन एफडी है.” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “मेरा पूरा एफडी क्लोजर करके खा गए और पता अब चल रहा है.”

उन्होंने बताया कि “हमने इसकी तहरीर थाने में भी दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है. बैंक वाले गुमराह कर रहे हैं कि 10-15 दिन में आ जाएगा. हमने तो ये सोच कर एफडी की थी कि Governmentी बैंक है, सेफ रहेगा, लेकिन जब ये खा गए तो पैसा सेफ है कहां.” उन्होंने कहा कि हम राज्य Government और केंद्र Government से मांग करते हैं कि हमारा पैसा जल्द से जल्द हमारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाए.

वहीं, बृजेश कुमार नाम के एक ग्राहक ने को बताया कि “मेरा बैंक में 1.18 करोड़ रुपए थे, और कल हम पैसे निकालने के लिए आए तो पता चला कि हमारे अकाउंट से बैलेंस ही खत्म है. जीरो बैलेंस है.”

उन्होंने कहा कि “मैनेजर ने कहा है कि दीवाली से पहले तक पैसा मिल जाएगा, लेकिन हमें कोई उम्मीद नहीं लग रही है.”

इसके अलावा, बीना नाम की एक महिला खाताधारक ने से कहा, “हमने Governmentी बैंक समझ कर पैसा जमा किया था, लेकिन हमें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा.” उन्होंने आगे बताया कि बैंक वाले कह रहे हैं कि आप एक अप्लीकेशन लिख कर दे दो, पैसा मिल जाएगा, लेकिन कब तक मिलेगा कोई पता नहीं.

फिलहाल बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों को लगातार भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनकी जमा राशि सुरक्षित है और जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. वहीं खाताधारक अपनी मेहनत की कमाई जल्द वापस मिलने की उम्मीद के साथ जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

–

डीबीपी

Share