
Lucknow, 18 सितंबर . Samajwadi Party के नेता आशुतोष वर्मा ने ‘पीडीए’ और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की ओर से Political बयानबाजी के बीच और खुलासे होने की चेतावनी देने समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.
से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को लेकर जयंत चौधरी की बातों पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “सपा की ओर से मेरा इतना ही कहना है कि वे मुंह खोलें या न खोलें उनकी इच्छा है, लेकिन उनको भाजपा कितनी सीट दे रही है. उनको याद करना चाहिए कि 2022 में जिस सीट पर उंगली रखी थी, उसको लेकर अखिलेश यादव ने एक भी सवाल नहीं पूछा था. उनको उन दिनों को याद रखना चाहिए और आने वाले दो-तीन महीने को याद रखने से समझ में आ जाएगा कि चौधरी चरण सिंह का सम्मान इस प्रदेश में किसने किया है. चौधरी चरण सिंह हमारे भी नायक हैं और हमारे भी गुरु रहे हैं.
‘पीडीए’ यात्रा को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा, “यह समय चुनावों का है और सपा पूरी तरह से तैयार है. पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पूरे जोश के साथ अखिलेश यादव के साथ खड़ा है. इस बार ‘पीडीए’ Government बनाने जा रहा है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उस मर्म को नहीं समझ पा रही है, जिस मर्म में ‘पीडीए’ का शब्द खोजा गया था. उत्तर प्रदेश में ‘पीडीए’ का एक बड़ा वर्ग है. ‘पीडीए’ वह है जिसको भाजपा ने कुचला है. कभी वह पीड़ित पक्ष है, कभी वह ब्राह्मण भी रहा है और कभी पिछड़ा भी रहा है. इन सबको भाजपा के कुशासन का शिकार होना पड़ा है.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कंट्रोल के उपायों को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा, “मेरा मानना है कि जब यमुना साफ होगी तब प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सकता है. भाजपा ने लगातार दिल्ली में जलभराव का मुद्दा बनाया और यमुना में गंदगी होने से प्रदूषण सबसे ज्यादा हो जाता है. भाजपा बातें करती है लेकिन जमीनी स्तर पर वह सिर्फ नैरेटिव बना पाई है, लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया.
यूपीआई चार्ज को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा, “देश की अर्थव्यवस्था खतरनाक स्तर पर खड़ी है. मध्य-पूर्व की वजह से हमारे पास परेशानियां खड़ी हो गई हैं. रूस से आज भी हम डॉलर में तेल ले रहे हैं. हमारे पास कोई नया आयाम नहीं है. ब्रिक्स देशों से हमारा वित्तीय घाटा चरम स्तर पर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं लेकिन Government मानने को तैयार नहीं हैं.
–
एसडी/पीएम