पाकिस्तान: शहबाज के मंत्री बोले, ‘केपी में इमरजेंसी लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही केंद्र सरकार’

इस्लामाबाद, 30 सितंबर . Pakistan के संसदीय कार्यमंत्री तारिक फजल चौधरी ने Wednesday को दावा किया कि केंद्र (फेडरल) Government “प्रांत में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति” को देखते हुए खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में इमरजेंसी लगाने पर “गंभीरता से विचार” कर रही है.

Pakistanी मीडिया आउटलेट जियो न्यूज ने बताया कि संसद भवन में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि Government संविधान के अनुच्छेद 232 के तहत इमरजेंसी लगाने पर विचार कर रही है. उन्होंने इसके लिए केपी Government की आतंकवाद को रोकने में कथित विफलता का हवाला दिया.

उन्होंने कहा, “Government केपी में इमरजेंसी लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है, क्योंकि प्रांत में आतंकवाद तेजी से बढ़ा है.”

यह बयान संघीय और केपी Governmentों के बीच बढ़ते Political तनाव के बीच आया है, क्योंकि पीटीआई 4 अक्टूबर को इस्लामाबाद की ओर अपने लॉन्ग मार्च की तैयारी कर रही है. पार्टी ने मार्च को 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था.

पूर्व सत्ताधारी पार्टी इस्लामाबाद में एक बड़े विरोध प्रदर्शन और मार्च की तैयारी कर रही है. वे अपने जेल में बंद पार्टी संस्थापक और पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई और संवैधानिक सर्वोच्चता की “बहाली” की मांग कर रहे हैं.

शहबाज शरीफ Government का कहना है कि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है.

मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित इमरजेंसी पर इसलिए विचार किया जा रहा है क्योंकि केपी Government “आतंकवाद का मुकाबला करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल” रही है.

उन्होंने कहा, “केपी Government आतंकवाद को रोकने के संघीय Government के प्रयासों में बाधा बन गई थी.”

मंत्री ने कहा कि यह फैसला Pakistan तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के साथ Political मतभेदों के कारण नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संघीय Government एक बड़े मकसद के लिए कोई भी Political कीमत चुकाने को तैयार है और इमरजेंसी लगाने से होने वाले किसी भी Political परिणाम का सामना करने के लिए तैयार है.

चौधरी के अनुसार, प्रांत में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोग और सुरक्षाकर्मी अपनी जान गंवा रहे हैं.

बलूचिस्तान की स्थिति से तुलना करते हुए चौधरी ने कहा कि वहां भी आतंकवाद है, लेकिन वहां के Chief Minister इसे रोकने के लिए उपाय कर रहे हैं. मंत्री ने यह भी कहा कि Pakistan पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने हमेशा पूरी ताकत से आतंकवाद का मुकाबला किया है और अगर केपी में इमरजेंसी लगाई जाती है, तो वे Government का सहयोग करेंगे.

–

केआर/

Leave a Comment