पाकिस्तान: लाहौर में यौन हिंसा के मामले बढ़े, अजरबैजान की 20 वर्षीय महिला का गैंगरेप

लंदन, 29 सितंबर . Pakistan में यौन हिंसा के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है. पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के हालात बेहद खराब हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल शुरू के आठ महीनों में ही यौन उत्पीड़न के 1,180 मामले दर्ज किए गए हैं.

हाल ही में एक अजेरी महिला के साथ हुई ज्यादती ने Pakistan की दुनिया में फजीहत करा दी है. अजरबैजान की 20 साल की एक महिला को लाहौर के एक अपार्टमेंट में तीन लोगों ने कथित तौर पर नशीली दवा देकर गैंगरेप किया.

Police में दर्ज शिकायत के अनुसार, बाकू की रहने वाली यह महिला एक बिजनेस ट्रिप पर Pakistan आई थी. Saturday (26 सितंबर) को राइविंड के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया. उसने बताया कि दो महिलाओं ने उसे एक स्थानीय रेस्तरां में डिनर के लिए बुलाया था, जहां बाद में तीन पुरुष भी उनके साथ शामिल हो गए. ब्रिटेन के प्रमुख अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है.

महिला का आरोप है कि उन पुरुषों ने उसे और दूसरी दो महिलाओं को घर छोड़ने का झांसा दिया, लेकिन इसके बजाय उसे एक अनजान फ्लैट पर ले गए. उसे नशीली दवा देकर गैंगरेप किया गया और बाद में छोड़ दिया गया; साथ ही, संदिग्धों ने उसका मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान भी छीन लिया था.

पीड़ित ने दावा किया कि संदिग्ध उन महिलाओं के दोस्त थे जिन्होंने उसे डिनर के लिए बुलाया था. रिपोर्ट के अनुसार, उसने दावा किया कि वह संदिग्धों को उनके चेहरों से पहचान सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में इसी इलाके में नीदरलैंड और वेनेजुएला की महिलाओं को अगवा कर रेप किया गया था. Police ने लगभग दो घंटे बाद उन्हें बचाया और बाद में अपराध में शामिल होने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया था.

ये महिलाएं मुख्य संदिग्ध माने जा रहे मुहम्मद रजा डार के बुलावे पर Pakistan आई थीं.

हाल ही की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं ने Pakistan में महिलाओं के सामने मौजूद खतरों और उनकी सुरक्षा के लिए बनी संस्थाओं की विफलता को उजागर किया है. महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की इन घटनाओं में पढ़े-लिखे और अनपढ़, दोनों तरह के पुरुष शामिल होते हैं जो यौन उत्पीड़न, रेप, टॉर्चर और हत्या जैसे अपराध करते हैं.

20 अगस्त को, Pakistan के रावलपिंडी में एक 45 वर्षीय महिला अपने घर पर मृत पाई गई, जिसके शरीर पर टॉर्चर के निशान थे. ऑस्ट्रेलिया की ‘पर्ल्स एंड इरिटेशन्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पति फैसल असगर इमाम (यूनिवर्सिटी में मेडिकल प्रोफेसर) को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

–

केआर/

Leave a Comment