पाकिस्तान के केपी में पुलिस वाहन पर हमला, कॉन्स्टेबल की मौत

इस्लामाबाद, 9 सितंबर . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में Wednesday को अज्ञात हमलावरों ने Police वाहन को निशाना बना गोलीबारी की. इस हमले में एक Policeकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट Police ऑफिसर (डीपीओ) इमरान खान ने हमले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले के शटाकाई बांध इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग वाहन को निशाना बनाया गया. अचानक हुई गोलीबारी में एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.

Pakistan के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल Policeकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

हमले के बाद, अतिरिक्त Police बल घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी की. Police ने हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च और स्ट्राइक ऑपरेशन शुरू किया.

यह घटना Pakistan में, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में, कानून लागू करने वाले अधिकारियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में बढ़ोतरी को दर्शाती है.

Police के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि 9 अगस्त को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के सईदखेल इलाके में हमला हुआ था. इसमें एक Policeकर्मी की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था.

डिस्ट्रिक्ट Police ऑफिसर के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने तब बताया था कि हथियारबंद हमलावरों ने सईदखेल कब्रिस्तान के पास Policeकर्मियों पर तब गोलीबारी की थी, जब वे इलाके में गश्त कर रहे थे.

दैनिक ‘डॉन’ ने Pakistan इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के मासिक आंकड़ों के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की थी. जिसके अनुसार, जुलाई की तुलना में अगस्त में खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले बढ़े.

जुलाई में 36 हमलों की तुलना में अगस्त में मुख्य खैबर पख्तूनख्वा (मर्ज किए गए जिलों को छोड़कर) में 54 आतंकवादी हमले हुए, जो 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. हालांकि मरने वालों की संख्या जुलाई में जो 69 थी वो अगस्त में घटकर 44 हो गई. वहीं घायलों की संख्या जुलाई में 96 थी और वो अगस्त में घटकर 70 हो गई.

केआर/

Leave a Comment