पहले पदकों के लिए करते थे संघर्ष, अब खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में कर रहे बेहतर प्रदर्शन : किरण रिजिजू

New Delhi, 27 अगस्त . Union Minister किरण रिजिजू ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली Government ने वर्ष 2014 से ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल शुरू की है. उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ हाल ही में शुरू नहीं हुआ बल्कि Prime Minister मोदी ने इसे काफी पहले लॉन्च किया था और यह कार्यक्रम युवाओं तक सफलतापूर्वक पहुंचा है.

New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने की पहल का असर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में India के प्रदर्शन पर दिखाई दे रहा है. पहले India को एक-दो पदक जीतने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता था लेकिन अब भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक और एशियाई खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत रहे हैं. यह देश के लिए गर्व की बात है.

हिंदू कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्रों और स्वयंसेवकों के बीच पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा और कॉलेज ने जिस तरह कार्यक्रम का आयोजन किया, वह सराहनीय है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister ने खिलाड़ियों और युवाओं को अपने सपने पूरे करने तथा अपनी आकांक्षाओं को हासिल करने के लिए आगे बढ़ने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि Government खेलों के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग कर रही है. उन्होंने 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए प्रतिभा खोज अभियान, लगातार होने वाली खेल प्रतियोगिताओं और खेल नीति से जुड़े प्रयासों का भी जिक्र किया.

इसी बीच, Union Minister शिवराज चौहान ने कहा कि Prime Minister मोदी ने युवाओं को संदेश दिया है कि जो खेलेगा, वो खिलेगा. उन्होंने कहा कि 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान के लिए टैलेंट हंट आयोजित किए जाएंगे. प्रतिभाशाली बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उसकी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी देता है. उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने की भी बात कही.

वहीं, नेपाल में बाढ़ की स्थिति को लेकर किरण रिजिजू ने कहा कि Prime Minister मोदी ने भी शोक संदेश भेजा है. उन्होंने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि किसी भी पड़ोसी देश या दुनिया के किसी भी हिस्से में त्रासदी होने पर India प्रभावित लोगों के साथ खड़ा रहता है. नेपाल में हुए नुकसान को लेकर India चिंतित है और इस मुश्किल समय में सभी की संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं.

India के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट और प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों पर Union Minister ने कहा कि प्रशासन और एनडीआरएफ की व्यवस्था मौजूद है. उन्होंने कहा कि India प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पहले से तैयारी करता है. नेपाल में हुई घटना से सभी चिंतित हैं क्योंकि प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल का नुकसान होता है और इससे हर किसी को दुख होता है.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment