पहले कांग्रेस से दूरी बनाई, अब नजदीकी बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी : अर्जुन सिंह

बैरकपुर, 2 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल Government के परिवहन और श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद ममता बनर्जी की मांगों पर प्रतिक्रिया दी.

अर्जुन सिंह ने मीडिया से कहा, “ममता बनर्जी की आज यह हालत है कि जिस कांग्रेस से उन्होंने दूरी बना ली थी, आज उससे नजदीकी बना रही हैं. बंगाल के लोग समझते हैं कि ममता बनर्जी ने बंगाल को सिर्फ लूटने का काम किया है.”

उन्होंने एसआईआर पर बोलते हुए कहा कि, “एसआईआर में आप India के नागरिक हो, आपका डॉक्यूमेंट सही है. आप यहां के नागरिक हैं कि नहीं हैं, कहीं आपका नाम एक जगह से ज्यादा तो नहीं है. आप यहां के निवासी हैं कि नहीं हैं. इन सारी चीजों को चेक करना होता है.” उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

बता दें कि New Delhi में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की थी. उन्होंने बार-बार ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए उन पर चुनाव में हेरफेर, ईवीएम से छेड़छाड़, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और भाजपा को जिताने के लिए काम करने का आरोप लगाया था.

ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को बचाने की बात करते हुए Madhya Pradesh, Haryana, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में कथित “वोट चोरी” को रोकने के लिए India के चुनावी ढांचे में तुरंत बदलाव की मांग की थी.

उन्होंने कहा था कि विपक्षी गठबंधन को क्षेत्रीय पार्टियों को भी साथ लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि उन्होंने बीजद जैसी पार्टियों से भी बात की है जो अभी इस गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं.

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment