पश्चिम बंगाल: राज्यपाल के नाम पर फर्जी कॉल को लेकर लोक भवन ने किया आगाह, तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल पर भी सख्ती

कोलकाता, 1 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के लोक भवन ने Governor के नाम पर किए जा रहे फर्जी फोन कॉल और उनकी तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल को गंभीरता से लिया है. लोक भवन ने Governmentी अधिकारियों, संगठनों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर सावधानी बरतने और उसकी सत्यता की जांच करने की सलाह दी है.

लोक भवन के मुताबिक, उसके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फोन पर खुद को Governor बताकर या लोक भवन से जुड़े होने का झूठा दावा कर रहे हैं.

हाल ही में मोबाइल नंबर 9836205162 और 9836874913 से इस तरह के कॉल किए जाने की जानकारी सामने आई. इनमें से एक कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को गवर्नर हाउस का ‘आकाश सिंह’ बताया, जबकि दूसरे ने खुद को पश्चिम बंगाल का Governor बताया.

लोक भवन ने स्पष्ट किया है कि आकाश सिंह नाम का कोई व्यक्ति लोक भवन में कार्यरत नहीं है.

एक अन्य मामले में पश्चिम बंगाल के Governor की तस्वीर का उनकी सहमति या अनुमति के बिना एक कार्यक्रम की प्रचार सामग्री में इस्तेमाल किया गया. यह कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था.

लोक भवन ने इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने को कहा गया है.

Governor की तस्वीर के अनधिकृत इस्तेमाल के मामले में लोक भवन ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है.

लोक भवन ने Governmentी अधिकारियों, विभिन्न संगठनों और आम जनता से कहा कि Governor या लोक भवन के नाम से आने वाले किसी भी अनचाहे या संदिग्ध फोन कॉल, संदेश अथवा दावे पर उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना भरोसा न करें और न ही उसके आधार पर कोई कदम उठाएं.

एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उचित अनुमति के बिना किसी कार्यक्रम या प्रचार के लिए Governor के नाम, तस्वीर या पदनाम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

लोक भवन ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें Governor या लोक भवन के नाम से ऐसा कोई संदिग्ध संदेश या कॉल मिलता है, अथवा Governor के नाम, तस्वीर या पदनाम के अनधिकृत इस्तेमाल की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल आधिकारिक माध्यमों से दी जाए.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment