पश्चिम बंगाल में फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को मिलेगी 30 फीसदी की छूट, मिथुन चक्रवर्ती की घोषणा

Mumbai , 4 सितंबर . पश्चिम बंगाल Government ने Actor और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार की नई जिम्मेदारी दी है. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन ने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी.

एक दिन पहले बंगाली सिनेमा के दिग्गज Actor उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मिथुन ने फिल्म शूटिंग पर सब्सिडी देने की बात कही थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने Chief Minister सुवेंदु अधिकारी से इस संबंध में खास अनुरोध किया था और Chief Minister ने उनकी मांग को मंजूरी दे दी थी. अब अपनी नई जिम्मेदारी के ऐलान के बाद मिथुन ने इस फैसले की जानकारी मीडिया से साझा की.

मिथुन चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”बंगाल ने जो कुछ खोया है, उसे वापस लाने की कोशिश करेंगे. Government 30 फीसदी सब्सिडी दे रही है, ताकि पूरे देश से लोगों को बंगाल लाया जा सके और वे यहां आकर फिल्मों की शूटिंग करें. इससे बंगाल को एक बार फिर फिल्म निर्माण के बड़े केंद्र के तौर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी.”

इस दौरान जब मिथुन से पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की उस चेतावनी के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं के दिल्ली स्थित घरों के बाहर प्रदर्शन करने की बात कही थी तो Actor ने कहा, ”ममता बनर्जी जो कुछ कह रही हैं, क्या वह उन्हें शोभा देता है. जिन परिस्थितियों की बात की जा रही है, उन्हें हमने और हमारे जैसे लोगों ने भी झेला है. मैं ज्यादा बोलकर किसी का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन ममता बनर्जी की ओर से इस तरह की बातें अच्छी नहीं लगतीं.”

यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय पर कथित हमले के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे. पूर्व Chief Minister ने भाजपा पर गुंडे भेजने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर ये ज्यादतियां नहीं रुकी तो वह खुद New Delhi जाएंगी और वहां भाजपा नेताओं के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगी. उन्होंने यह बात फेसबुक लाइव के दौरान कही थी.

Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Friday को ही मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की. यह घोषणा कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान की गई. इस फिल्म सेंटर को 25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा. इसके लिए राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने पहले ही राशि मंजूर कर दी है.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने कहा कि फिल्म सेंटर का डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी बंगाली सिनेमा से जुड़े विशेषज्ञों को दी जाएगी. इस काम में राज्य Government किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी.

पीके/वीसी

Leave a Comment