Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में पिकअप वैन से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में पिकअप वैन से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

कोलकाता, 11 नवंबर . पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के माथाभांगा कस्बे में ‘भाई फोंटा’ उत्सव की सुबह एक मोटरसाइकिल की पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर के कारण तीन युवकों की मौत हो गई. माथाभांगा-मैनागुड़ी स्टेट हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण त्योहार के मौके पर इलाके में मातम पसर गया. फिलहाल, Police मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मृतकों की पहचान शुभजीत Government, संजय रविदास और नीलाद्री शेखर रॉय के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 25 से 26 साल के बीच थी. शुभजीत और नीलाद्री माथाभांगा के वार्ड 9 और 10 के रहने वाले थे, जबकि संजय दक्षिण पंचागढ़ इलाके का निवासी था.

परिजनों के अनुसार, ये तीनों दोस्त Tuesday रात मोटरसाइकिल से काली पूजा के पंडाल देखने निकले थे. वे जिले के धूपगुड़ी तक गए थे और Wednesday सुबह घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

माथाभांगा ब्लॉक-1 की शिकारपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास, मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक पिकअप वैन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक कई मीटर दूर जा गिरे.

टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने तीनों युवकों और पिकअप वैन के ड्राइवर को बाहर निकाला. उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. घायल वैन ड्राइवर का इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची. Police ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया और जांच के लिए स्थानीय थाने ले गई.

Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कूचबिहार जिला Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों के परिवारों से संपर्क कर लिया गया है. जांच चल रही है.”

–

डीसीएच/

Share