
New Delhi, 9 अक्टूबर . दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यमुना नदी की सफाई के लिए बड़े अभियान का ऐलान किया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिल्लीवासियों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है.
सिरसा ने अपनी पोस्ट की शुरुआत गुरुबानी की पंक्ति से की, “पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत.” उन्होंने लिखा कि गुरुओं ने हमें बताया है कि हवा, पानी और धरती हमारे लिए पूजनीय हैं. ये हमारे गुरु हैं, माता हैं, पिता हैं, इसलिए हमें इन्हें संभालना है.
इसी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने बताया कि Chief Minister रेखा गुप्ता की Government 18 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यमुना की सफाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाने जा रही है.
सिरसा ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, “मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप भी इस अभियान का हिस्सा बनें, हमारा साथ दें और दिल्ली की जीवनरेखा यमुना को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें. आइए, 18 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक इस मुहिम में आप भी हमारा साथ दीजिए.”
दरअसल, यमुना की सफाई दिल्ली में एक बड़ा मुद्दा रही है. हर साल छठ पूजा से पहले यमुना में प्रदूषण और झाग का मुद्दा चर्चा में रहता है. Chief Minister रेखा गुप्ता ने पदभार संभालने के बाद से ही यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है. Government का दावा है कि यमुना को साफ करने के लिए ठोस योजना पर काम हो रहा है.
यह सफाई अभियान उसी योजना का हिस्सा माना जा रहा है. Government चाहती है कि सिर्फ Governmentी मशीनरी ही नहीं, बल्कि आम लोग, स्वयंसेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी इस मुहिम से जुड़ें.
सिरसा ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है. उन्होंने कहा कि गुरुओं ने प्रकृति को पूजनीय बताया है और इसे संभालना हमारी जिम्मेदारी है.
–
एससीएच/डीकेपी