
मेदिनीनगर, 3 सितंबर . Jharkhand के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में Wednesday देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है. वारदात पुरंदर बीघा गांव के पास जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के पास हुई. जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश सिंह अपनी स्कॉर्पियो रोककर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनकी कनपटी में गोली मार दी.
उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन पर कई गोलियां बरसाईं. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. Police के अनुसार, ओमप्रकाश सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. हुसैनाबाद थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी सहित करीब आठ मामले दर्ज थे. वह कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. Police हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू की. वारदात के समय मौके पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल देखे जाने की जानकारी मिली है. फायरिंग के तुरंत बाद मोटरसाइकिल सवार वहां से तेजी से निकल गया. Police को आशंका है कि वारदात में एक से अधिक अपराधी शामिल हो सकते हैं. पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए Police की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर Police को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. इनके आधार पर तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. Police जपला-दंगवार मुख्य सड़क और विधायक आवास के आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों से जुड़े डेटा की भी पड़ताल की जा रही है.
इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और वारदात से पहले वह किससे बात कर रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. Police के समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद Thursday सुबह करीब 7.30 बजे जाम हटाया गया. इसके बाद Police की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.
–
एसएनसी/पीएम