
रांची, 12 अक्टूबर . Jharkhand के पलामू से तीन बार Lok Sabha सांसद रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ब्रज मोहन राम को Odisha का Governor नियुक्त किया गया है. वह निवर्तमान Governor डॉ. हरि बाबू कम्भम्पति का स्थान लेंगे.
President भवन की ओर से 12 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई. एक जनवरी 1958 को तत्कालीन बिहार के पलामू जिले के चंदवा में जन्मे ब्रज मोहन राम का लंबा Political अनुभव रहा है. चंदवा अब Jharkhand के लातेहार जिले में आता है. उनके पिता का नाम अर्जुन राम बैठा और माता का नाम चैती देवी है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएस कॉलेज, लोहरदगा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की.
ब्रज मोहन राम ने अपने Political सफर की शुरुआत अविभाजित बिहार से की. वह 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे. इसके बाद उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र से Lok Sabha चुनाव लड़ा और लगातार तीन बार जीत हासिल की. वह 1996 से 1998 तक 11वीं Lok Sabha, 1998 से 1999 तक 12वीं Lok Sabha और 1999 से 2004 तक 13वीं Lok Sabha के सदस्य रहे. अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऊर्जा, रेलवे, परिवहन और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित संसदीय समितियों में जिम्मेदारी निभाई.
वह कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण से संबंधित संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे. संसद में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न नीतिगत और जनहित से जुड़े विषयों पर काम किया. संगठनात्मक स्तर पर भी ब्रज मोहन राम भाजपा में सक्रिय रहे हैं.
उन्होंने Jharkhand प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं. Odisha के Governor के रूप में उनकी नियुक्ति से Jharkhand के Political हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.
पलामू का प्रतिनिधित्व कर चुके एक वरिष्ठ नेता को संवैधानिक पद की जिम्मेदारी मिलना राज्य के Political परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
एसएनसी/एमएस