Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

New Delhi, 16 अक्टूबर . कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर परिसीमन विधेयक पर Government के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने से पहले चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है.

खड़गे ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 64 दिन बाद भी संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान नहीं किया गया है. उन्होंने इस स्थिति को ‘अभूतपूर्व’ बताया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाया कि उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को भी Prime Minister को पत्र लिखकर परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी. हालांकि, Government ने ऐसी कोई बैठक नहीं बुलाई.

खड़गे के अनुसार, संबंधित विधेयकों को 14 अप्रैल की देर रात सार्वजनिक किया गया और 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया. इसके बाद 17 अप्रैल को परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक Lok Sabha में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा.

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी उन्होंने 16 जुलाई और 27 अगस्त को Prime Minister को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग दोहराई. खड़गे ने बताया कि इस संबंध में Prime Minister से यह उनका चौथा अनुरोध है.

खड़गे ने Government से आग्रह किया कि सभी Political दलों को प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने और संबंधित पक्षों से परामर्श करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि Government को व्यापक प्रभाव वाले संविधान संशोधन विधेयक को एक बार फिर संसद में जल्दबाजी में पारित कराने का प्रयास नहीं करना चाहिए.

बता दें कि संविधान संशोधन) विधेयक, 2026 और उससे जुड़ा परिसीमन विधेयक 17 अप्रैल 2026 को Lok Sabha में पेश किया गया था, जो बहुमत हासिल नहीं कर पाया था और पारित नहीं हुआ था.

–

डीएससी

Share