परिसीमन बिल को लेकर ममता बनर्जी पर रामदास आठवले का कटाक्ष, राहुल गांधी को भी दी नसीहत

कोलकाता, 29 नवंबर . कोलकाता पहुंचे Union Minister रामदास आठवले ने परिसीमन के मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर वह परिसीमन के बिल को गंदा बता रही हैं, तो उनकी सोच अंधी है.
पत्रकारों के सवालों के जवाब में आठवले ने कहा कि ममता बनर्जी का हम सम्मान करते हैं. वह तीन बार Chief Minister रह चुकी हैं और केंद्र में मंत्री भी रह चुकी हैं. कई साल तक वह सत्ता में रही हैं, लेकिन एक महिला होकर भी इस बिल का विरोध कर रही हैं, यह अच्छी बात नहीं है. इस बिल से महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एनडीए के साथ रह चुकी हैं. वह रेल मंत्री भी रह चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ जाने से उनका काम ठीक से नहीं चल रहा है. मुझे लगता है कि परिसीमन बिल अच्छा है. सभी पार्टियों को इसका समर्थन करना चाहिए और इसका विरोध नहीं करना चाहिए. कांग्रेस Government के समय भी परिसीमन हुआ था और अब एक बार फिर इस बिल को लाना जरूरी हो गया है.
उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि उन्हें गुस्सा नहीं करना चाहिए. इससे सफलता नहीं मिलती. अच्छे काम का समर्थन करना उनकी जिम्मेदारी है. दक्षिण India के कई Political दलों ने भी इसका समर्थन किया है, इसलिए उन्हें इसका विरोध नहीं करना चाहिए. जो लोग इस बिल का समर्थन नहीं करेंगे, उन्हें नारी शक्ति अपनी ताकत दिखाएगी और 2029 में Narendra Modi एक बार फिर Prime Minister बन सकते हैं.
परिसीमन का समर्थन करने का ऐलान करने वाली पार्टियों के नेतृत्व से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात पर रामदास आठवले ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये पार्टियां अब हमारे साथ आ गई हैं. डीएमके हमारे साथ है, जगन मोहन की पार्टी भी हमारे साथ आ गई है. दक्षिण के नेता हमारा समर्थन कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि यह बिल पास हो जाएगा.
अपने कोलकाता दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि टीएमसी के कई नेताओं से आज उनकी मुलाकात होने वाली है. उनके साथ बातचीत होगी, जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. हमारी पार्टी का विस्तार हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल Government अच्छा काम कर रही है और गुंडों पर लगाम लगा रही है.
–
एएमटी/वीसी


