Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पप्पू यादव का भाजपा की रैली पर तीखा तंज, कहा-‘देश में संविधान को कौन नहीं मान रहा, जनता सब जानती है’

पप्पू यादव का भाजपा की रैली पर तीखा तंज, कहा ‘देश में संविधान को कौन नहीं मान रहा, जनता सब जानती है’

पप्पू यादव का भाजपा की रैली पर तीखा तंज, कहा-‘देश में संविधान को कौन नहीं मान रहा, जनता सब जानती है’

देवघर, 5 नवंबर . पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान पर बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने तीखे शब्दों में पूछा कि देश में आखिर कौन है जो संविधान को नहीं मान रहा है? जो Governmentें और Political दल लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था की दुहाई देते हैं, उन्हें सबसे पहले महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर अपनी जवाबदेही तय करनी चाहिए.

देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में Thursday को पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सांसद ने केंद्र और बिहार Government की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मणिपुर की मौजूदा स्थिति और देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का हवाला देते हुए केंद्र Government को घेरा. केंद्र Government की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है.

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की लगातार गिरती कीमत का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि आर्थिक मोर्चे पर देश की स्थिति कमजोर हुई है. पप्पू यादव ने केंद्र की विदेश नीति पर भी सवाल खड़े किए. बांग्लादेश और नेपाल समेत पड़ोसी देशों के Political घटनाक्रमों का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर और अदूरदर्शी विदेश नीति के कारण क्षेत्रीय स्तर पर India की रणनीतिक स्थिति प्रभावित हो रही है.

बिहार के Political हालात पर बात करते हुए उन्होंने Chief Minister नीतीश कुमार की Government को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं, व्यवसायी और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राज्य लंबे समय से गरीबी, जातिगत भेदभाव और नफरत की राजनीति के कारण पिछड़ रहा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भी बड़े पैमाने पर हो रहा पलायन बिहार की सबसे बड़ी विफलता है और Government को जुमलों से बाहर निकलकर जनता को वास्तविक राहत देनी होगी. देवघर दौरे के दौरान अपनी आस्था जाहिर करते हुए सांसद ने कहा कि भगवान शिव संपूर्ण ब्रह्मांड के आराध्य हैं. बाबा के दरबार में जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं होता और हर श्रद्धालु समान भाव से अपनी झोली फैलाता है.

–

एसएनसी/पीएम

Share