Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल…

पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया कुछ चीजें अनमोल…

पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल…

Mumbai , 16 अक्टूबर . Actress यामी गौतम हाल ही में को-स्टार आदिनाथ कोठारे के साथ माधुरी दीक्षित के क्विज शो ‘कौन होणार करोडपती’ पर गई थीं. शो के दौरान Actress यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने कैमियो के लिए फीस लेने की खबरों पर खुलकर बात की.

शो में Actress माधुरी दीक्षित ने यामी से मजाक में पूछा कि क्या उन्हें ‘धुरंधर’ में उनके कैमियो के लिए पैसे मिले थे या पति के कहने पर उन्होंने यह रोल किया था.

माधुरी ने कहा, “मैंने धुरंधर देखी है और यह फिल्म मुझे बहुत पसंद भी आई है, क्या तुम्हें उस कैमियो के लिए पेमेंट मिला या पति ने कहा कि प्लीज बेब, कर दो ना?”

सवाल सुनकर हंसते हुए यामी ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कुछ चीजें अनमोल होती हैं. आदित्य ने कहा था, ‘प्लीज मेरे सेट पर आ जाओ. मैं चाहता हूं कि मेरे सेट पर गुड लक रहे’ और मेरे लिए, तो देश के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक के डायरेक्शन में काम करना ही मेरी फीस थी. जब मैंने यह खबर सुनी कि मुझे कैमियो के लिए मोटा चेक मिला है, तो मैं खुद भी हैरान रह गई. मेरे लिए एक बेहतरीन डायरेक्टर के साथ काम करना ही मेरी फीस थी.”

बता दें कि यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में स्पेशल कैमियो किया था, जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

एक्ट्रेस ने फिल्म में शाजिया बानो का किरदार निभाया था, जो एक नर्स है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह Pakistan में काम कर रही एक अंडरकवर भारतीय एजेंट है. रणवीर सिंह के किरदार हमजा के साथ उनका सीन छोटा था, लेकिन काफी अहम था.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी.

–

एनएस/एबीएम

Share