
Patna, 6 अक्टूबर . Patna में शेयर मार्केट में निवेश के जरिए दोगुना रिटर्न दिलाने का दावा कर करीब 4 करोड़ रुपए की कथित हेराफेरी के मामले में Police ने श्रीधर पाठक को गिरफ्तार किया है. इस मामले में कई लोगों से बड़ी रकम लिए जाने की जानकारी सामने आई है. आरोप है कि निवेश के उद्देश्य से ली गई रकम का निर्धारित काम में इस्तेमाल नहीं किया गया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किए जाने की बात सामने आई है.
गिरफ्तार किया गया आरोपी श्रीधर पाठक मूल रूप से नालंदा जिले का रहने वाला बताया गया है. Police के अनुसार, वह Patna से फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई.
एएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कुछ माह पहले कोतवाली थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था. इसमें करीब 4 करोड़ रुपए के लेन-देन और हेराफेरी का आरोप दर्ज था. संबंधित लोगों से जिस उद्देश्य के लिए पैसे लिए गए थे, उस उद्देश्य की पूर्ति नहीं की गई. इसके बदले कुछ चेक भी दिए गए, लेकिन वे चेक बाउंस हो गए. उन्होंने बताया कि आरोपियों का दावा था कि वे लोगों के पैसे शेयर मार्केट में लगाकर उनके लिए कमाई करेंगे और रकम को बढ़ाकर वापस देंगे. मामला बड़ी रकम के लेन-देन से जुड़ा होने के कारण Police ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.
उन्होंने बताया कि श्रीधर पाठक को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जांच के दौरान जानकारी मिली कि कई अन्य लोगों से भी इसी तरह पैसे लिए गए हैं. इसके बाद Police ने न्यायालय से वारंट प्राप्त किया और श्रीधर पाठक को गिरफ्तार किया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद श्रीधर पाठक से पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण बातें Police के संज्ञान में आई हैं. Police को इस मामले में लगातार नए आवेदन भी प्राप्त हो रहे हैं. कई लोगों ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनसे भी इसी तरह करोड़ों रुपये लिए गए हैं. Police सभी आवेदनों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. रकम का आकार काफी बड़ा होने के कारण जांच को और व्यापक किया जाएगा.
कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मामले में बड़ी रकम के लेन-देन की बात सामने आने के कारण आर्थिक अपराध से जुड़े अन्य विभागों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी. इनकम टैक्स समेत अन्य संबंधित विभागों को भी सूचित किया जाएगा, ताकि मामले की जांच और अधिक गहराई से की जा सके. अलग-अलग लोगों से मिले आवेदनों और सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. रकम कहां से ली गई, उसका इस्तेमाल किस तरह किया गया और किन लोगों से संबंधित लेन-देन हुआ, इन सभी बिंदुओं पर Police काम कर रही है. एएसपी ने आगे कहा कि मामले में अभी कई बिंदुओं पर विस्तृत जांच चल रही है. Police को जैसे-जैसे नई जानकारी और आवेदन मिल रहे हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जा रहा है.
–
पीएसके