
Patna, 30 अगस्त . बिहार की राजधानी Patna के गर्दनीबाग धरना स्थल पर वायरल लड़का आदित्य राज विरोध प्रदर्शन पर बैठा है. उसने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने माता-पिता पर हमला करने वाले Policeकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है. आदित्य ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता और Prime Minister Narendra Modi उससे नहीं मिलते, तब तक वह अपना विरोध जारी रखेगा.
आदित्य राज ने से बात करते हुए कहा, “मेरे माता-पिता के साथ मारपीट की गई. हमें उनसे 8 घंटे तक अलग रखा गया. साथ ही एसपी की तरफ से धमकी दी गई कि अगर धरना करोगे तो First Information Report दर्ज करेंगे. जब तक माता-पिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम धरना पर बैठेंगे.”
उसने सभी Political दलों से समर्थन की अपील की है. आदित्य ने कहा, “मेरे साथ धरने पर जितने लोगों को आना है, वह आएं. विपक्ष में महागठबंधन के जितने नेता हैं, वह मेरे साथ आएं. तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, प्रशांत किशोर और ममता बनर्जी, जिन्हें भी मेरे साथ आना है, वह आएं. सत्ता पक्ष से भी जिन्हें आना है, वह आएं. जब पीएम Narendra Modi चुप्पी साधकर बैठे हैं तो हम भी मौन व्रत रखेंगे.”
आदित्य राज ने बताया कि उसकी डीजीपी से मुलाकात हुई है, जिन्होंने न्यायिक जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन वह पीएम मोदी से मिलना चाहता है.
उसने कहा, “हमारी डीजीपी साहब से मुलाकात हुई, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की न्यायिक जांच होगी. लेकिन मुझे पीएम मोदी से मिलना है, वह सिर्फ गरीब से वोट लेना जानते हैं, लेकिन उनसे मिलना नहीं जानते हैं. जब तक पीएम मोदी से नहीं मुलाकात होगी, हम धरने पर बैठे रहेंगे. Government को झुकना ही पड़ेगा.”
बता दें कि आदित्य राज social media पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया था. अब उसने अपने माता-पिता के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर धरना शुरू किया है.
–
एससीएच/डीकेपी