Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब में 153 नए आम आदमी क्लीनिक का तोहफा देंगे सीएम भगवंत मान

पंजाब में 153 नए आम आदमी क्लीनिक का तोहफा देंगे सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर . पंजाब में Chief Minister भगवंत मान Wednesday को होशियारपुर में नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे. आज से पंजाब वासियों को 153 नए आम आदमी क्लीनिक मिलेंगे. इन 153 नए क्लीनिकों के साथ राज्य में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,245 हो जाएगी.

हर क्लीनिक में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होंगे. Government के अनुसार अब तक इन क्लीनिकों से 6.48 करोड़ ओपीडी और 3.63 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट का लाभ लोगों को मिल चुका है.

इससे पहले 25 जुलाई को पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए भगवंत मान Government ने एक और बड़ा कदम उठाया था. 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए थे. इन क्लीनिकों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया था.

इन नए क्लीनिकों के शुरू होने के बाद पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,090 हो गई थी. इनमें 73 क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में और 27 क्लीनिक ग्रामीण इलाकों में खोले गए थे, जिससे शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें.

आम आदमी क्लीनिक पंजाब Government की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है. इसके तहत गांवों और शहरों में लोगों के घर के पास क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, ताकि हर नागरिक को आसानी से इलाज मिल सके.

इन क्लीनिकों में बुखार, सर्दी-जुकाम, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं. साथ ही शुगर, टाइफाइड, ब्लड टेस्ट सहित कई जरूरी लैब जांचें भी बिना किसी शुल्क के कराई जाती हैं.

प्रत्येक आम आदमी क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर (या टेली-कंसल्टेशन की सुविधा), एक फार्मासिस्ट और सहायक स्टाफ मौजूद रहता है ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

–

वीकेयू/पीएम

Share