
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर . पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ Police को बड़ी कामयाबी मिली है. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लुधियाना Police कमिश्नरेट के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो साथियों को गिरफ्तार किया है.
पंजाब डीजीपी के आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी दी गई. पोस्ट में लिखा गया, “एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लुधियाना Police कमिश्नरेट के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो साथियों को पकड़ा है. उनके पास से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.”
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्हें जबरन वसूली के सिलसिले में चंडीगढ़ और मोहाली इलाके में फायरिंग करने का काम सौंपा गया था. Police की समय रहते की गई कार्रवाई से फायरिंग की बड़ी योजना नाकाम हो गई.
डीजीपी के पोस्ट में बताया गया, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्हें जबरन वसूली के सिलसिले में चंडीगढ़-मोहाली इलाके में फायरिंग करने का काम सौंपा गया था. समय रहते उनकी गिरफ्तारी से फायरिंग की योजना नाकाम हो गई.”
इस मामले में लुधियाना के पीएस डिवीजन नंबर 8 में First Information Report दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है. अब Police आरोपियों के विदेशी हैंडलर्स और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.
पंजाब Police ने दोहराया है कि वह गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
गौरतलब है कि पंजाब में पिछले कुछ महीनों में जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनके तार अक्सर विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े होते हैं. ऐसे में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है. Police लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर रखे हुए है और कई बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.
–
एससीएच/एबीएम