पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं, पुलिसकर्मी भी असुरक्षित महसूस कर रहे: सुनील जाखड़

चंडीगढ़, 26 सितंबर . पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने राज्य Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान की Government में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि रक्षक भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है. आम लोगों की तो बात ही छोड़िए, खुद Police वाले भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि Police मुख्यालय और Government की ओर से जारी एक एडवाइजरी में Police अधिकारियों को अकेले Police स्टेशन से निकलने, यात्रा के दौरान वर्दी न पहनने, साथ में जवान रखने, हथियार लेकर चलने और दोपहिया वाहनों से यात्रा करने से बचने जैसी बातें कही गई हैं. अगर कानून-व्यवस्था संभालने वाले Policeकर्मी ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध और एसआईआर से जुड़े विवाद पर सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कंप्यूटर प्रणाली के जरिए करीब 22.70 लाख आपत्तियां दर्ज की गई थीं. इनमें नाम, जन्मतिथि या माता-पिता की उम्र से जुड़ी विसंगतियां शामिल थीं और करीब 99 प्रतिशत मामलों को अधिकारियों ने निपटा दिया. करीब 20.66 लाख मतदाता ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए थे. उन्होंने कुल मतदाताओं की संख्या करीब 2.14 करोड़ बताते हुए विपक्ष से सवाल किया कि हटाए गए नामों को लेकर कितनी आपत्तियां दर्ज कराई गईं.

पूर्व Chief Minister कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को लेकर जाखड़ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अमरिंदर सिंह ने किस संदर्भ में क्या कहा है, लेकिन वह उन्हें अपना नेता मानते हैं.

जाखड़ ने कहा कि मैं असल में Political जुड़ाव से हटकर भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मेरा मानना है कि उन्हें किसी तरह की स्वीकृति की जरूरत नहीं है. उनका अपना कद है और न सिर्फ पंजाब में, बल्कि पूरे India में उनकी अपनी पहचान है.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment