
भठिंडा, 24 अगस्त . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की आप Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से घृणा कर रही है. शिक्षा क्रांति और हेल्थ क्रांति के नाम पर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, न स्कूल बना, न अस्पताल, महिलाओं को 60 हजार रुपए नहीं मिले और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है.
तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब आज हाशिये पर है. रोज कर्ज बढ़ रहा है, रंगदारी वसूली हो रही है और माफिया राज कर रहे हैं. कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है. 21 Police स्टेशनों पर बम विस्फोट, भाजपा नेता कालिया के घर पर धमाका, मंदिर में बम, कार्यकर्ताओं पर ग्रेनेड हमला और Police मुख्यालय पर मिसाइल हमले तक हो चुके हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “इस समय पंजाब पूरी तरह से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से घृणा कर रहा है. जिस तरह आप ने शिक्षा क्रांति का वादा किया था, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. शिक्षा क्रांति के नाम पर न तो एक स्कूल बना और न ही शिक्षा का स्तर बढ़ा. दूसरा वादा किया था स्वास्थ्य क्रांति का, एक भी अस्पताल पंजाब में नहीं बना. पंजाब की जनता को मेडिकल इंश्योरेंस के बारे में झूठ बोला गया. बहनों को अभी तक 60,000 रुपए नहीं मिले हैं. लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है. माफिया सरगना राज कर रहे हैं. पंजाब आज हाशिये पर जा चुका है.”
उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर हर रोज कर्ज बढ़ रहा है. इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब की जनता त्राहिमाम कर रही है और यहां की जनता को पता है कि आप हो या कांग्रेस दोनों ही नाकाम है. अब पंजाब मांगता है भाजपा.
भाजपा नेता ने कहा, “कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. 21 Police स्टेशनों पर बम विस्फोट होता है. भाजपा के नेता कालिया के घर पर बम धमाका हुआ. मंदिर में बम गिराया जाता है, भाजपा कार्यकर्ता पर ग्रेनाइट से हमला होता है, पंजाब के Police मुख्यालय पर मिसाइल से हमला हो रहा है, सड़कों पर रोज लोगों की हत्याएं हो रही हैं. पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय बनी हुई है. जब चाहें, जहां चाहें, अपराधी वारदातें कर रहे हैं. ऐसी परिस्थितियों में पंजाब की जनता अत्यंत दुखी और भय के वातावरण में है.”
पंजाब की जनता बदलाव चाह रही है. पंजाब की जनता Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली मजबूत Government चाहती है, जो उनके लिए काम करे. भाजपा 2027 में Government बनाएगी. भारतीय जनता पार्टी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
–
केके/डीकेपी